आइएमए ने होम आइसोलेशन नियम को सराहा
जासं नोएडा प्रदेश सरकार ने एल-1 मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी है। सरकार क
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 10:41 PM (IST)
जासं, नोएडा : प्रदेश सरकार ने एल-1 मरीजों को होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी है। सरकार के इस फैसले की आइएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने सराहना की है। आइएमए सचिव डॉ. मोहिता शर्मा ने बताया कि यह जिले के लिए बेहद जरूरी है। इसको लेकर आइएमए ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद को पत्र भेजा था। कहा कि होम आइसोलेशन नियम लागू होने से लक्षण विहीन मरीज अपनी बीमारी को नहीं छिपाएंगे। इससे कोविड अस्पतालों के डॉक्टरों का तनाव भी कम होगा। प्रदेश सरकार ने सही समय पर यह कदम उठाया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले का आइएमए स्वागत करता है। यह जनहित में सराहनीय कदम है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें