Move to Jagran APP

उमस व गर्मी से हाल-बेहाल, आज से बारिश के आसार

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल है। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे मौसम में पंखे एसी कुलर तक काम नहीं कर रहे। दिल्ली-एनसीआर में मानसून 24 से 25 जून के बीच में पहुंचने की संभावना है। आज से प्री मानसून की बरसात शुरू हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम 29.

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 07:57 PM (IST)
उमस व गर्मी से हाल-बेहाल, आज से बारिश के आसार
उमस व गर्मी से हाल-बेहाल, आज से बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल है। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे मौसम में पंखे, एसी, कुलर तक काम नहीं कर रहे। दिल्ली-एनसीआर में मानसून 24 से 25 जून के बीच में पहुंचने की संभावना है। आज से प्री मानसून की बरसात शुरू हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, न्यूनतम 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

स्काईमेट वेदर सर्विसेज के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 24 से 25 जून के बीच मानसून पहुंच जाएगा। यह तय समय से चार दिन पहले आ रहा है। ऐसे में आज से प्री मानसून के बरसात का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को हल्की राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बारिश का अनुमान है। तेज हवाओं को दौर भी शुरू होगा। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर एक साथ बारिश के आसार कम है। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अगल समय पर बारिश हो सकती है। 23 जून से बारिश का असर तेज होना शुरू होगा। इस दौरान पूर्व दिशा की तरफ से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.