विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिदराइज ने कोरोना योद्धाओं को बांटे सैनिटाइजर

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Jun 2020 07:55 PM (IST)

जासंग्रेटर नोएडा कोरोना महामारी के दौरान कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मिय

हिदराइज ने कोरोना योद्धाओं को बांटे सैनिटाइजर
हिदराइज ने कोरोना योद्धाओं को बांटे सैनिटाइजर

जासं,ग्रेटर नोएडा : कोरोना महामारी के दौरान कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों को हिदराइज फाउंडेशन ने सैनिटाइजर बांटे। कोरोना से जंग जीतने के लिए लड़ी जा रही लड़ाई में फाउंडेशन ने अपनी भूमिका निभाई है।

हिदराइज फाउंडेशन के संस्थापक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कोविड जैसे जैसे देश में अपनी जड़े पसार रहा है यह बेहद चिता का विषय है। ऐसे में हिदराइज फाउंडेशन ने दादरी व फेज तीन कोतवाली पुलिस को हैंड सैनिटाइजर व 600 मास्क उपलब्ध कराए हैं। इस दौरान दादरी कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है। इससे पुलिसकर्मियों को कोरोना से लड़ने में मजबूती मिलती है। इस मौके पर फाउंडेशन की सुमन झा, मोनिषा चौधरी, रॉबिन भाटी व ओमप्रकाश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।