पुस्तक के जरिए राफेल मुद्दे को समझाने में मिलेगी सहायता
सेक्टर-63 स्थित हिदुस्थान समाचार एजेंसी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को Þबोफोर्स नहीं राफेल हैनामक शीर्षक पुस्तक लोकार्पण गया। बहुचर्चित और विवादस्पद राफेल सौदे पर तमाम तरह के भ्रम-निवारण करती इस पुस्तक के लेखक खोजी पत्रकार जितेंद्र चतुर्वेदी है। लोकार्पण के अवसर पर हिदुस्थान समाचार के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद आर के सिंहा हिदुस्थान समाचार के समूह संपादक रामबहादुर राय समाजसेवी एच एन शर्मा वरिष्ठ पत्रकार हषवर्धन त्रिपाठी हिदुस्थान समाचार के कार्यकारी
जागरण संवाददाता, नोएडा :
सेक्टर-63 में बृहस्पतिवार को 'बोफोर्स नहीं राफेल है' पुस्तक का लोकार्पण किया गया। बहुचर्चित राफेल सौदे पर तमाम तरह के भ्रम-निवारण करती इस पुस्तक के लेखक खोजी पत्रकार जितेंद्र चतुर्वेदी है। लोकार्पण के अवसर पर राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय, समाजसेवी एचएन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हषवर्धन त्रिपाठी, जितेंद्र तिवारी व अन्य मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने कहा कि एक दुष्चक्र के तहत लोगों में राफेल को लेकर भ्रम फैलाया गया। इस पुस्तक के जरिए राफेल मुद्दे को समझाने में सहायता मिलेगी। राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी के बाद नेहरू और बाद में नेहरू-गांधी परिवार के दुष्चक्रों पर प्रकाश डाला। समाजसेवी एचएन शर्मा ने कम समय में किये गये महत्वपूर्ण कार्य के लिए लेखक को प्रोत्साहित किया। जितेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि राफेल में कुछ पत्रकारों ने प्रोपेगेंडा फैलाया था। उन सभी पर यह किताब तथ्यों के साथ जवाब देती है।