त्योहार पर हर्ष फाय¨रग करने वालों की शुरू हुई तलाश
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: दीवाली त्योहार पर जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने लाइसेंसी हथियारो
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:
दीवाली त्योहार पर जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फाय¨रग की थी। कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल साइट पर भी डाला। प्रशासन ने ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जिलाधिकारी बीएन ¨सह ने इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए ऐसे लोगों की तलाश के लिए कोतवाली प्रभारियों को आदेश दिया है। हर्ष फाय¨रग के जितने भी मामले संज्ञान में आएंगे प्रशासन सभी का लाइसेंस निरस्त करेगा।
पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया था। दीपावली से पूर्व ही न्यायालय ने आदेश दिया था कि त्योहार पर ग्रीन पटाखे ही बेचे जाएंगे। साथ ही पटाखा बजाने का समय भी निर्धारित कर दिया था। जिले में दस हजार से अधिक लोगों के पास हथियारों का लाइसेंस है। उनमें से काफी लोगों ने त्योहार पर हर्ष फाय¨रग की। कुछ लोगों ने ग्रुप में हर्ष फाय¨रग की। नोएडा में हुई हर्ष फाय¨रग का वीडियो प्रकाश में आने के बाद संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने आदेश दिया है जिन लोगों ने हर्ष फाय¨रग की है सभी का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। ऐसे लोगों की तलाश सोशल मीडिया पर की जा रही है। जिन लोगों को जिलाधिकारी के कड़े रुख की जानकारी मिल गई है उन्होंने सोशल साइट पर डाली गई हर्ष फाय¨रग का वीडियो डिलीट करना शुरू कर दिया है। हर्ष फाय¨रग अपराध की श्रेणी में आता है। फाय¨रग के कारण पूर्व में कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। जिन लोगों ने हर्ष फाय¨रग की है उन सभी का लाइसेंस निरस्त होगा।
बीएन ¨सह, जिलाधिकारी