Move to Jagran APP

हैकरों ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल की ई-मेल हैक करके लोगों से मांगे पैसे

जागरण संवाददाता नोएडा साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। छोटे-मोटे अपराध तो सामान्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 08:21 PM (IST)
हैकरों ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल की ई-मेल हैक करके लोगों से मांगे पैसे
हैकरों ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल की ई-मेल हैक करके लोगों से मांगे पैसे

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। छोटे-मोटे अपराध तो सामान्य हो गए हैं, लेकिन हाई प्रोफाइल हैकिग के मामले भी आम होते जा रहे हैं। ताजा मामले में हैकर्स ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार का ई-मेल आईडी हैक कर लिया है। प्रभात कुमार नोएडा सेक्टर-39 में रहते हैं। इस संबंध में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दिया है। पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 में रहने वाले झारखंड के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार ने थाना सेक्टर-39 में ई-मेल आइडी हैक होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा कि अज्ञात साइबर हैकरों ने उनका निजी ई-मेल हैक कर लिया। उन्हें इस बात की जानकारी 22 फरवरी को उस समय हुई, जब वह अपना ई-मेल पासवर्ड डालकर खोलने की कोशिश कर रहे थे। वह अपना ई-मेल नहीं खोल पाए। डीसीपी ने बताया कि पूर्व राज्यपाल को यह भी पता चला कि इस ई-मेल के जरिये संदेश भेजकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व राज्यपाल ने आशंका जताई है कि साइबर हैकर उनकी आइडी से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां कर सकते हैं। प्रभात कुमार 1963 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वह 1998 से 2000 के बीच कैबिनेट सचिव पद पर रहे। बिहार से अलग करके बनाए गए झारखंड के गठन के बाद वह इस राज्य के पहले राज्यपाल बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.