गणपति के जयकारों से गूंजा शहर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विभिन्न सोसायटियों में गणपति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जगह-जगह सजे पंडालों में जयकारों के साथ भगवान गणेश की पूजा हुई। सुपरटेक इकोविलेज दो सोसायटी में भगवान विघ्नेश्वर की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल सोसायटी के लोगों ने जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने जहां पुष्प वर्षा कर गणपति का भव्य स्वागत किया। वहीं सोसायटी के लोगों ने गणपति विसर्जन के दौरान जमकर गुलाल उड़ाया।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विभिन्न सोसायटियों में गणपति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जगह-जगह सजे पंडालों में जयकारों के साथ भगवान गणेश की पूजा हुई।
सुपरटेक इकोविलेज दो सोसायटी में भगवान विघ्नेश्वर की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल सोसायटी के लोगों ने जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने जहां पुष्प वर्षा कर गणपति का भव्य स्वागत किया, वहीं सोसायटी के लोगों ने गणपति विसर्जन के दौरान जमकर गुलाल उड़ाया। सोसायटी में 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति विराजमान हुए थे। जिसका शनिवार को विधि पूर्वक विसर्जन कर दिया गया। पूरी यात्रा महिला व पुरुष भक्तों ने गणपति महाराज से मंगलमय की कामना की। सोसायटी में निकाली गई झांकियों की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनमोहक झांकियों को देखने वालों की सड़कों पर भीड़ उमड़ी रही। करीब चार घंटे की इस विशाल यात्रा के बाद गणेश प्रतिमा को विधि विधान से वेदमंत्रों के बीच कार्यक्रम स्थल पर विसर्जन कर दिया गया। युवा यात्रा के दौरान डीजे पर जमकर नाचे और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से सोसायटी गुंजायमान हो गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन गणेश विसर्जन कर गजानन को विदाई देने के बाद सोसायटी में विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सोसायटी समेत आस पास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।