Move to Jagran APP

सूख रहा जल, मुश्किल भरा होगा कल

चंद्रशेखर वर्मा ग्रेटर नोएडा गिरते भूजल की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। कई जगहों पर यह समाप्ति के कगार पर है। इससे गौतमबुद्ध नगर भी अछूता नहीं है। खासकर नोएडा की स्थिति चिंताजनक है। यहां कई जगहों पर भूजल 30 मीटर से अधिक नीचे जा चुका है। जबकि पिछले 20 वर्षो के दौरान यहां औसतन करीब 15 मीटर नीचे पानी मिल जाता था। इसका कारण पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए अत्यधिक दोहन है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 08:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:13 AM (IST)
सूख रहा जल, मुश्किल भरा होगा कल
सूख रहा जल, मुश्किल भरा होगा कल

चंद्रशेखर वर्मा, ग्रेटर नोएडा

loksabha election banner

गिरते भूजल की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। कई जगहों पर यह समाप्ति के कगार पर है। इससे गौतमबुद्ध नगर भी अछूता नहीं है। खासकर नोएडा की स्थिति चिंताजनक है। यहां कई जगहों पर भूजल 30 मीटर से अधिक नीचे जा चुका है। जबकि पिछले 20 वर्षो के दौरान यहां औसतन करीब 15 मीटर नीचे पानी मिल जाता था। इसका कारण पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए अत्यधिक दोहन है।

भूजल प्रबंधन व विनिमयन 2019 लागू हुआ। इसके बाद राज्य स्तर पर नियंत्रण बॉडी बनाई गई। फरवरी 2020 में जिला भूजल प्रबंधन समिति बनाई गई। इसका चेयरमैन जिलाधिकारी व सदस्य सचिव जिला विकास अधिकारी को बनाया गया। लॉकडाउन के बाद भूजल के सर्वे का काम शुरू हुआ। जिला भूजल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा व ग्रेटर नोएडा के शहर व देहात क्षेत्र में 24 स्थानों का सर्वे किया गया। इसके आधार पर पता चला कि नोएडा स्थित डिग्री कॉलेज और सेक्टर-39 के पुलिस थाने में भूजल का स्तर काफी गिरा है। डिग्री कॉलेज में जहां 30.38 मीटर नीचे पहुंच गया। वहीं, पुलिस थाने में 30.14 मीटर पर पानी मिल रहा है। शहरी क्षेत्र से बेहतर स्थिति देहात की रही। जेवर के नगला हुकुमपुर में भूजल का स्तर 3.64 मीटर रहा। वहीं, जेवर के रनहेरा सहकारी समिति में पानी 3.60 मीटर पर मिला।

27 जून को किए गए सर्वे के आधार पर बिसरख खंड विकास कार्यालय में भूजल का स्तर 18.88 मीटर रहा। प्राथमिक विद्यालय गुलिस्तापुर में 19.52 मीटर पर मिला। गामा-1 सेक्टर स्थित जगत फार्म में 12.65 मीटर की गहराई पर पानी मिला। बिसरख पुलिस लाइन में 9.67 मीटर पर पानी मिला। सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में पानी का स्तर 10.46 मीटर रहा। प्राथमिक स्कूल साकीपुर में भूजल 19.43 मीटर पर मिला। डेल्टा-3 में जल का स्तर 14.94 मीटर रहा। जेवर के खंड विकास कार्यालय में पानी 15.21 मीटर नीचे मिला। यहां के चाक झागिरपुर में जलस्तर 9.14 मीटर, किशोरपुर में 6.30 मीटर थोड़ा सहकारी समिति में 6.22 मीटर रहा। नॉलेज पार्क-3 में जलस्तर 10.85 मीटर दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.