विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा-आगरा के बीच सफर होगा आसान, हाइड्रोजन बसों का ट्रायल जारी; कब से शुरू होगी सेवा?

Published: Thu, 17 Sep 2026 08:05 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच हाइड्रोजन बसों का ट्रायल चल रहा है, जिसका उद्देश्य यात्रा को सुगम बनाना है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा-आगरा के बीच हाइड्रोजन बसों का ट्रायल चल रहा है।

  2. यह ट्रायल 30 सितंबर तक चलेगा, फिर नियमित संचालन पर निर्णय।

  3. नोएडा एयरपोर्ट और आगरा के बीच यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से आगरा के बीच हाइड्रोजन बसों का संचालन होगा। अभी इसका ट्रायल हो रहा है। इस दौरान लंबे रूट पर हाइड्रोजन बस संचालन के दौरान सामने आने वाले समस्याओं का पता लगाया जा रहा है।

यह ट्रायल 30 सितंबर तक होगा। इसके आधार पर हाइड्रोेजन बसों को आगरा तक संचालित करने का निर्णय लिया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बसों के 12 जून से संचालन के साथ यीडा ने तीन हाइड्रोजन बसों का भी संचालन शुरू किया था। एनटीपीसी के सहयोग से संचालित इन बसों को नोएडा तक चलाया गया।

15 दिन संचालित करने के बाद हाइड्रोजन बस सेवा को रोक दिया गया। इस दौरान हाइड्रोजन बस संचालन के दौरान के बारे में बताया लगाया गया।

एसी में दिक्कत से लेकर बस को यात्रियों की कमी का भी सामना करना पड़ा था। यीडा की योजना इन बसों को आगरा तक संचालित करने की है। इसलिए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते इनका आगरा के लिए ट्रायल हो रहा है।

600 किमी तक का सफर तय कर सकती है हाइड्रोजन बस

यह देखा जा रहा है कि लंबे रूट पर हाइड्रोजन बस संचालन की क्या चुनौती हैं, उनका समाधान कैसे किया जा सकता है। यीडा एसीईओ राजेश कुमार सिंह का कहना है कि सितंबर अंत तक ट्रायल के बाद इन बसोंं को यात्रियों के लिए नियमित तौर पर संचालित करने का निर्णय लिया जाएगा।

इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। आगरा और नोएडा एयरपोर्ट के बीच यात्रियों के लिए आवाजाही सुगम होगी। एक बार ईंधन लेने के बाद हाइड्रोजन बस 600 किमी तक का सफर तय कर सकती है।

हाइड्रोजन बसों को एनटीपीसी की ओर से उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए ईंधन की व्यवस्था भी एनटीपीसी की ओर से की जा रही है, बसों के संचालन की व्यवस्था यीडा की देखरेख में हो रही है।