विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या यह iPhone 18 Pro है?' सवाल का 'हां' में जवाब देते ही उड़ा ले गए फोन, ग्रेटर नोएडा में अनोखी ठगी

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 03:53 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से दिनदहाड़े आईफोन लूट लिया गया। चेरी काउंटी सोसायटी के पास ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के बिसरख में महिला से दिनदहाड़े आईफोन लूटा गया।

  2. चेरी काउंटी सोसायटी के पास ई-रिक्शा भुगतान के दौरान हुई घटना।

  3. बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आईफोन छीनकर मौके से फरार हुए।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात हुई है। चेरी काउंटी सोसायटी के पास ई-रिक्शा का पेमेंट करने के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश महिला के हाथ से आईफोन छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता शुभी भंडारी पत्नी साकेत गुप्ता निवासी सेंचुरियन पार्क लो राइज ने बताया कि 21 सितंबर को वह सोसाइटी से मूर्ति की तरफ ई-रिक्शा से जा रही थीं।

रास्ता पूछने के बहाने फोन चुरा ले गए चोर

चेरी काउंटी सोसाइटी क्रॉस करने के बाद वह फोन में कोड स्कैन कर पेमेंट करने लगीं, तभी पीछे से आए दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उनके हाथ से आईफोन लूट कर भाग गए।

शुभी के अनुसार, बाइक सवार लुटेरे उनके पास आए और रास्ता पूछा। फिर बदमाशों ने उनसे ये भी पूछा कि क्या यह आईफोन 18 प्रो है? शुभी ने जैसे ही हां बोला आरोपी उनके हाथ से iPhone 18 pro छीनकर भाग निकले।