विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में 24 से 29 सितंबर तक भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह सात से रात 11 बजे तक रोक

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:42 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान 24 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह 7 ...और पढ़ें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है।

HighLights

  1. गौतमबुद्ध नगर में 24-29 सितंबर तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित।

  2. सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक मालवाहक वाहनों पर पूर्णतः रोक।

  3. आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सीय सेवाओं वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को लेकर सुरक्षित व सुगम यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहे पांच दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में खरीदार, उद्यमी और वीवीआईपी पहुंचेंगे।

आयोजन के दौरान 24 से 29 सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह सात से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। फिलहाल लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी सामग्री दूध, सब्जी, फल व आवश्यक वस्तु और चिकित्सीय सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी गई है। एक्सपो मार्ट तक पहुंचने के लिए रूट तय किए गए हैं। वहीं कई रास्तों पर डायवर्जन भी लागू रहेगा।

वाहन चालक इन रास्तों से पहुंचेंगे एक्सपोमार्ट

- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन हरनंदी कट से सर्विस रोड होकर तिलपता गोलचक्कर, रामा मिल्क बार के पास सर्विस रोड तिराहा, गलगोटिया से बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर एक्सपोमार्ट जा सकेंगे।
- सूरजपुर और परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से भारत गोलचक्कर होकर नालेज पार्क-दो होते हुए एक्सपोमार्ट पहुंचेंगे।
- कासना-तिलपता और जीएसटी बंधा की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से ईस्टर्न कारिडोर के पास सर्विस रोड होकर जीएसटी बंधे से होते हुए पार्किंग तक जाएंगे।

कार्यक्रम समाप्ति के बाद इन रास्तों से होगी वापसी

कार्यक्रम समाप्ति के बाद वाहन पार्किंग स्थल से एक्सपोपोर्ट की ओर नहीं जाएंगे। सभी वाहन एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, कच्ची सड़क तिराहा से कुलेसरा, वेस्ट-2, ककराला से सोरखा पर्थला, किसान चौक या मंगरौली, हरोला, सेक्टर-37 होकर निकलेंगे। दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन शारदा गोलचक्कर, एलजी गोलचक्कर, साजीपुर गोलचक्कर, तिलवाड़ा गोलचक्कर, दादरी इंद्रापुरम से एनएच-24/09 को जाएंगे।

मालवाहन वाहनों के लिए यह रास्ते किए गए निर्धारित

- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली राज्य से एनसीआर में प्रवेश कर अनवर जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर एनएच-24-9 से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
- डीएनडी बार्डर से प्रवेश करने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-24-9 व ईस्टर्न पेरिफेरल होकर जाएंगे।
- कालिंदी बार्डर से आने वाले वाहन यमुना बार्डर से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल से अनवर गंतत्व को जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेस-वे- से दिल्ली और जेवर टोल की ओर जाने वाले वाहनों को जेवर टोल से पूर्व ही अलीगढ़, टप्पल होकर गंतव्य को डायवर्ट किया जाएगा। जेवर टोल पार करने के बाद वाहनों को जहांगिरपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नोएडा लिंक चौक से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर निकलेंगे।

ईस्टर्न पेरिफेरल पर मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

गौतमबुद्धनगर से सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का संचालन नो-एंट्री के साथ अन्य मार्ग या समय पर किया जाएगा। जनपद मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा बील अकबरपुर से जनपद आगरा, मथुरा, लखनऊ जाने वाले वाहन इसी मार्ग से भेजे जाएंगे।

प्रदर्शनी सामग्री वाले ट्रकों के लिए पार्किंग

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शनी सामग्री ले जाने वाले भारी ट्रक शारदा गोलचक्कर से एलजी गोलचक्कर से साजिपुर गोलचक्कर से 130 मीटर रोड होकर सिरसा गोलचक्कर तथा रामपुर-फतेहपुर तिराहा के पास स्थित ट्रक पार्किंग में पार्क होंगे।

यह भी पढ़ें- नोएडा में नाले में उल्टी पड़ी कार और अज्ञात शव, 'हिट एंड रन' की मिस्ट्री सुलझाने में पुलिस को लग गए 72 घंटे