विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार थार का कहर, इटैड़ा गोलचक्कर पर स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर; पति की मौत

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:25 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में इटैड़ा गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को टक्कर मार ...और पढ़ें

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में थार की टक्कर से स्कूटी सवार नीरज की मौत

  2. हादसे में नीरज की पत्नी घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

  3. थार चालक वाहन छोड़कर फरार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम इटैड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार चिपियाना निवासी नीरज (40) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। हादसे के बाद थार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

इटैड़ा गोल चक्कर पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, नीरज अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इटैड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई।

पत्नी का अस्पताल में चल रहा इलाज

नीरज की पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है।

सीसीटीवी फुटेज से चालक की तलाश

पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज से थार की गति और हादसा कैसे हुआ, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चालक की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, कैंटर के शीशे बंद कर सो रहा था ड्राइवर, दम घुटने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत