विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में दोस्त के कमरे में अचेत मिला किशोर, अस्पताल पहुंचते ही मौत; पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:07 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने उसके दोस्तों ...और पढ़ें

शुक्रवार शाम के समय डायल 112 पर सूचना मिली कि सूरज अपने दोस्त आजाद के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा है।

शुक्रवार शाम के समय डायल 112 पर सूचना मिली कि सूरज अपने दोस्त आजाद के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा है।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  2. मृतक के परिवार ने दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक- तीन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलेसरा में श्रीराम कॉलोनी में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज पुत्र रंजीत कुमार  निवासी तिरूपुर, थाना धमौल, जिला नवादा, बिहार के रूप में हुई है।

वह अपने दोस्त आजाद पुत्र हरिराम व उसके भाई अरुण पुत्र हरिराम के साथ कुलेसरा में किराए के कमरे पर रहता था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम के समय डायल 112 पर सूचना मिली कि सूरज अपने दोस्त आजाद के कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर बाहर से कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, स्वजन ने दोस्तों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, स्वजन ने अभी लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है।