विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के सात गांवों के सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, तीन करोड़ से होगा कायाकल्प

Published: Wed, 22 Jul 2026 05:25 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कायाकल्प योजना के तहत सात गांवों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार का काम ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. सात गांवों के स्कूलों का होगा कायाकल्प।

  2. तीन करोड़ रुपये की लागत से होगा नवीनीकरण।

  3. बच्चों को मिलेगा बेहतर और सुरक्षित माहौल।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सात गांवों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा अब सुधरने वाली है। वर्षों से जर्जर हो चुके स्कूल भवनों के कायाकल्प के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है।

यूपी सरकार की कायाकल्प योजना के तहत इन स्कूलों का सुंदरीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके। प्राधिकरण इस परियोजना पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा।

काम चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बिरौंडा, खानपुर, गिरधरपुर, घंघौला, सिरसा, सलेमपुर गुर्जर और बल्ला की मढ़ैया गांव के स्कूलों में जरूरी विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं।

बनाए जाएंगे अतिरिक्त कमरे

इन स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ने को देखते हुए अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। साथ ही पुराने भवनों की मरम्मत, पूरी बिल्डिंग की रंगाई-पुताई, फर्श और छत की रिपेयर भी होगी।

बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम और नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। स्कूल परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा। आने वाले महीनों में इन सातों स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार में शिक्षकों के लिए नया आदेश: स्कूलों में जींस-टीशर्ट की 'नो-एंट्री', सिर्फ फॉर्मल ड्रेस में होगी ड्यूटी

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर: नशेड़ियों का अड्डा बनी हाईस्कूल की दीवार से सटी पान की दुकान, स्थानीय लोगों में रोष