iPhone-18 प्रो छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ग्रेटर पुलिस ने तीन शातिर बदमाश दबोचे
ग्रेटर नोएडा में बिसरख पुलिस ने ई-रिक्शा सवार महिला से नया आईफोन-18 प्रो छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। ...और पढ़ें
-1791029044479_m.webp)
पुलिस ने तीन शातिर दबोचे। AI जनरेटेड
HighLights
बिसरख पुलिस ने आईफोन-18 प्रो छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद।
महिला से ई-रिक्शा में ऑनलाइन पेमेंट के दौरान आईफोन छीना गया।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा सवार महिला से नया आईफोन-18 प्रो पूछकर छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन और बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद की है।
एसीपी सेंट्रल नोएडा कृष्णकांत ने बताया तीनों बदमाशों की पहचान सलमान उर्फ सुहैल, अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू और नईम के रूप में हुई है। सलमान और अजाज बुलंदशहर जबकि नईम मूल रूप से गाजियाबाद का रहने वाला है। तीनों वर्तमान में पिलखुवा में रहते थे।
पुलिस के अनुसार, सलमान बाइक चलाता था और अजाज पीछे बैठकर सुनसान रास्तों पर राहगीरों और ई-रिक्शा में बैठे लोगों से मोबाइल फोन लूट कर फरार हो जाते थे। सलमान ने करीब तीन साल नोएडा में ऑटो चलाया, इसलिए उसे क्षेत्र के रास्तों की पूरी जानकारी थी।
बिहार में करता था सप्लाई
लूटे गए मोबाइल दोनों आरोपित नईम को बेचते थे। नईम बंगाल और बिहार में सप्लाई करता था। नईम के खिलाफ गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में 25 मामले दर्ज हैं। सलमान के खिलाफ गाजियाबाद में लूट और हत्या के प्रयास के अलावा बिसरख में मोबाइल स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं। अजाज पर भी बिसरख में चार मामले दर्ज हैं।
एसीपी के मुताबिक, आरोपिताें ने 21 सितंबर को चेरी काउंटी सोसायटी के पास ई-रिक्शा पर बैठी महिला से नया आईफोन-18 प्रो झपट लिया था। तब वह ई-रिक्शा का आनलाइन पेमेंट करने के लिए मोबाइल निकाल रहीं थी। तभी बदमाशों ने पहले रास्ता, फिर पूछा कि क्या यह नया वाला आईफोन है, और झपटकर फरार हो गए। महिला ने तीन दिन पहले ही फोन खरीदा था।
