MLC Election 2026: मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए ग्रेटर नोएडा में 13-13 मतदान केंद्र तय, पूरी लिस्ट
ग्रेटर नोएडा में विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए 13-13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23 अक्टूबर तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
ग्रेटर नोएडा में MLC चुनाव के लिए 13-13 मतदान केंद्र तय।
स्नातक एवं शिक्षक चुनाव में 23 अक्टूबर तक मतदान होगा।
चुनाव कार्मिकों को विधान परिषद चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। विधान परिषद चुनाव स्नातक एवं शिक्षक के जिले में 13-13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 23 अक्टूबर तक मतदाता इन केंद्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। प्रशासन ने मतदान केंद्र व मतदेय स्थलोंं को अंतिम रूप से अनुमोदित कर दिया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रक्रिया चल रही है। मतदान संपन्न कराने के लिए सहायक मतदेय स्थलों के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत 13 मतदान केंद्र पर 24 मूल मतदेय स्थल व 01 सहायक मतदेय स्थल समेत कुल 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत 13 मतदान केंद्रों पर 13 मूल मतदेय स्थल व 04 सहायक मतदेय स्थल समेत कुल 17 मतदेय स्थल निर्धारित हैं।
चुनाव कार्मिकों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण
विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में मतदान कार्मिक को प्रशिक्षण दिया गया।। प्रथम पाली में 8 तथा द्वितीय पाली में 6 कार्मिक प्रशिक्षण से गैर हाजिर रहे।
गैर हाजिर कार्मिकों को 13 अक्टूबर को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने चेतावनी दी कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने व निर्वाचन संबंधी कार्य में सहयोग न करने पर कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विधान परिषद चुनाव शिक्षक के लिए मतदान केंद्र
- दादरी श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज,
- एनटीपीसी विद्युत नगर,
- छपरौला में परसंदी देवी पब्लिक स्कूल,
- नोएडा में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
- पंचशील बालक इंटर कॉलेज,
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख में बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,
- कासना में अमीचंद इंटर कॉलेज,
- आईआईटी रुड़की नॉलेज पार्क दो,
- दनकौर में बिहारी लाल इंटर कॉलेज,
- बिलासपुर में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज,
- जेवर में जनता इंटर कॉलेज,
- बूपुरा इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर
विधान परिषद चुनाव स्नातक के लिए मतदान केंद्र
- दादरी में श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज,
- एनटीपीसी विद्युत नगर,
- छपरौला में परसंदी देवी पब्लिक स्कूल,
- नोएडा में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
- पंचशील बालक इंटर कॉलेज,
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख में बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,
- कासना में अमीचंद इंटर कॉलेज,
- आईआईटी रुड़की नॉलेज पार्क दो,
- दनकौर में बिहारी लाल इंटर कॉलेज,
- बिलासपुर में राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज,
- जेवर में जनता इंटर कॉलेज,
- रबूपुरा इंटर कॉलेज,
- पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर,
