विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफवाहों पर न दें ध्यान! घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं होगी रसोई गैस सिलिंडर की दिक्कत, समिति का किया गया गठन

Published: Wed, 11 Mar 2026 07:12 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। ...और पढ़ें

प्रशासन का कहना है कि जिले के घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जिले के घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जिले के घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इसे और बेहतर बनाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत आपूर्ति देने का प्रयास है। युद्ध की स्थिति के बावजूद अन्य उद्योगों को उनकी आपूर्ति का 70-80 प्रतिशत आपूर्ति भी देने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला प्रभारी पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित  की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई कमी नहीं है और घबराने की कोई बात नहीं है। सिलिंडर मिलने में परेशानी न हो इसके लिए एडीएम वित्त की निगरानी में एक टीम भी गठित की गई है, उनकी निगरानी में लगातार आपूर्ति की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आम लोगों व उपभोक्ताओं से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें, और धैर्य बनाए रखें।

यह भी पढ़ें- अफवाहों पर न दें ध्यान: गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल और गैस की आपूर्ति सामान्य, जमाखोरों पर प्रशासन की पैनी नजर