विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बिल्डर की मनमानी: सील के बाद भी अवैध निर्माण जारी, प्राधिकरण पर उठे सवाल

By Ashish ChaurasiyaEdited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 11 Sep 2026 12:34 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा लखनावली गांव में एक अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंग को दो बार सील करने के बावजूद, बिल्डर ने सील हटाकर निर्माण कार्य जारी रखा है।

बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जागरण

बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जागरण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही और बिल्डर की मनमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, प्राधिकरण की ओर से लखनावली गांव के खसरा नंबर 190 और 244 में निमार्णाधीन बिल्डिंग को दो बार सील करने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन दोनों बार बिल्डर ने सील की नोटिस को हटाकर अंदर निमार्ण का काम शुरू किया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी बिल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध बिल्डिंगों में आए हादसे हो रहे हैं, उसके बाद भी जिम्मेदार जानबूझकर अनजान बने हुए हैं।

कोतवाली में मामला दर्ज कराया

बता दें कि बिना अनुमति के ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव के खसरा नंबर 190 और 244 पर अवैध तरीके से पांच तल की बिल्डिंग बनाकर खड़ी कर दी। बिल्डर के खिलाफ पहले एक बार प्राधिकरण ने अजीमुर रहमान समेत अन्य के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मामला दर्ज कराया था, लेकिन सील हटाकर निमार्ण कार्य चलता रहा।

दोबारा नोटिस चस्पा किया

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद दोबारा से सील की नोटिस चस्पा की गई। दोबारा नोटिस चस्पा करने के साथ ही प्राधिकरण ने 15 जून तक खाली करने की चेतावनी जारी की थी। बिल्डर की मनमानी इसके बाद और अजीबोगरीब ढंग से देखने को मिली।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने बिल्डिंग में दोबारा सील करने की नोटिस चस्पा को हटाकर काम किए जाने की शिकायत की, तो जिम्मेदारों ने जांच के नाम खानापूरी की और बिल्डिंग के अंदर निमार्ण कार्य अभी भी जारी है, जो बिल्डिंग 15 जून को खाली की जानी, उसमें अभी भी निमार्ण कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार यदि इसी तरह लापरवाही बरते रहे तो आने वाले समय में यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

मामले की जानकारी हुई है, संबंधित सर्किल की टीम को भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - एके सिंह, जीएम, ग्रेनो प्राधिकरण