विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में आबादी प्लाटों का बंटवारा होगा डिजिटल, अब घर बैठे होगा आवेदन से नक्शा अप्रूवल तक का काम

Published: Wed, 26 Aug 2026 05:25 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों के छह, आठ और 10 प्रतिशत आबादी प्लाटों के बंटवारे की प्रक्रिया को पूरी तरह से ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. किसानों के आबादी प्लाटों का बंटवारा होगा पूरी तरह डिजिटल।

  2. आनलाइन आवेदन, दस्तावेज जांच, फीस भुगतान और नक्शा अप्रूवल।

  3. प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बढ़ेगी पारदर्शिता।

संवाद सहयोगी, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों के छह, आठ और 10 प्रतिशत आबादी प्लाटों के बंटवारे की प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल करने जा रहा है। इसके लिए प्राधिकरण लैंड सबडिवीजन एप्लीकेशन सिस्टम डेवलप करेगा।

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (सिस्टम) के अनुसार इस संबंध में 24 अगस्त 2026 को ई-निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा के तहत कुल तीन महत्वपूर्ण आइटी कार्यों के लिए एजेंसियों का चयन किया जाएगा। पहला कार्य लैंड सबडिवीजन एप्लीकेशन सिस्टम का विकास है।

नहीं काटने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर

इस सिस्टम के जरिए आबादी प्लाट के सबडिवीजन के लिए आनलाइन आवेदन, दस्तावेजों की जांच, फीस भुगतान और नक्शा अप्रूवल तक की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस हो जाएगी। इससे किसानों और आवंटियों को प्राधिकरण के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और पारदर्शिता बढ़ेगी।

इस कार्य के लिए अनुमानित लागत 50 लाख रुपये तय की गई है। दूसरा कार्य प्राधिकरण के नियोजन विभाग के लिए है। इसके तहत ड्राफ्टिंग और डिजाइन के लिए आटो डेस्क साफ्टवेयर की सप्लाई, इंस्टालेशन, कमीशनिंग, टेस्टिंग, ट्रेनिंग और मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 85.92 लाख रुपये है।

113.38 लाख की अनुमानित लागत

तीसरा कार्य प्राधिकरण के डेटा की सुरक्षा से जुड़ा है। क्लाउड सर्वर पर क्लाउड सर्विसेज और डिजास्टर रिकवरी सर्विसेज के लिए एजेंसी हायर की जाएगी, ताकि प्राधिकरण का पूरा डेटा सुरक्षित रहे और किसी आपात स्थिति में भी सेवाएं बाधित न हों।

इस कार्य की अनुमानित लागत 113.38 लाख रुपये रखी गई है।प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार तीनों निविदाओं के लिए जल्द ही तकनीकी और वित्तीय बिड खोली जाएंगी।

यह भी पढ़ें- YEIDA ने सात औद्योगिक भूखंडों का आवंटन किया रद, 11 और पर फैसला बाकी

यह भी पढ़ें- क्षेत्र पंचायतें बढ़ाना चाह रहीं अधिकार, दो हजार वर्गफीट तक के भूखंडों के मानचित्र स्वीकृति की मांग