विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में परिवार के हरिद्वार जाने पर घर में सेंध, लाखों की नगदी और गहने चोरी

Published: Tue, 26 May 2026 11:19 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-वन में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और लाखों के गहने चुरा लिए। परिवार ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-वन में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और लाखों के गहने चुरा लिए।

ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-वन में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और लाखों के गहने चुरा लिए।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-वन में घर में चोरी हुई।

  2. परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था उस समय।

  3. चोरों ने नगदी और लाखों के सोने के गहने चुराए।

जागरण संवाददाता, गेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत डेल्टा-वन के एक मकान का ताला तोड़कर बदमाश नगदी और गहने चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार हरिद्वार गंगा स्नान करने गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।

क्षेत्र के डेल्टा वन निवासी चंदन कुमार 22 मई की रात करीब 12 बजे मकान में ताला बंद कर परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। 24 मई की रात लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। चोर ने घर में रखी नगदी और सोने के गहने चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया गहने कई लाख के थे।

अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया मामला संज्ञान में है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जेवर में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज का टॉर्चर... दिन-रात की अघोषित बिजली कटौती से पब्लिक परेशान