विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में अब फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की तैयारी, प्राधिकरण जल्द लाएगा प्रस्ताव; 250 करोड़ होंगे खर्च

Published: Wed, 08 Apr 2026 11:42 AM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2026 11:45 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आगामी बोर्ड बैठक में फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण का प्रस्ताव रखेगा। यह पहल छोटे उद्योगों को बढ़ावा ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का छोटे उद्यमियों को तोहफा। फोटो- एआई जनरेटेड

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का छोटे उद्यमियों को तोहफा। फोटो- एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में भी फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण के लिए अगले सप्ताह होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। नोएडा, यमुना और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री की सुविधा उपलब्ध है।

ग्रेटर नोएडा में भी उद्यमी इसकी मांग लंबे अर्से से कर रहे थे। 13 व 14 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होनी है, जहां इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

लघु उद्यमी संगठन लंब समय से कर रहे मांग

दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास नई औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने लिए जगह नहीं है, जो जगह उपलब्ध है वह बड़ी फैक्ट्रियों के लिए है। ऐसे में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमी संगठन मांग कर रहे थे।

वर्तमान में ई-ऑक्शन के जरिये ही भूखंड का आवंटन होता है। बड़ी कंपनियां व उद्यमी ऊंची बोली लगाकर छोटे भूखंड अपने नाम कर लेते हैं। इसकी शिकायत लघु उद्यमी कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए।

क्या होंगी खासियत?

अब फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ईकोटेक एक्सटेंशन की ओर से फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की तैयारी है।

करीब 40 हजार वर्गमीटर में इसके बनाने की तैयारी है। करीब एक हजार फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण होगा। दो हजार से अधिक इकायां यहां संचालित हो सकेंगी। तीन से चार मंजिला इसे बनाया जाएगा। पास में भी कामगारों के रहने के लिए हॉस्टल के निर्माण का भी प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें- एनईए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने रखी उद्यमियों की समस्याएं, एसीईओ ने दिए समाधान के निर्देश

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के किसानों की बल्ले-बल्ले, मोटे मुआवजे के साथ मिलेगा प्लॉट; प्राधिकरण की बड़ी तैयारी