ग्रेटर नोएडा में 40000 वर्ग मीटर जमीन पर गरजा बुलडोजर, ग्रेनो प्राधिकरण के एक्शन से मचा हड़कंप
ग्रेनो प्राधिकरण ने पुराने हैबतपुर गांव के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण ...और पढ़ें
-1792858944816_m.webp)
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर। जागरण
HighLights
ग्रेनो प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।
हैबतपुर गांव में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई।
एनजीटी के आदेश पर हुई यह बड़ी कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर कब्जे के खिलाफ प्राधिकरण ने कार्रवाई तेज कर दी है।
शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने पुराने हैबतपुर गांव के डूब क्षेत्र में करीब 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। एनजीटी के आदेश पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि डूब क्षेत्र की जमीन पर कालोनाइजर अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए बाउंड्री बनाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।
परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-1 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रबंधक प्रशांत समाधिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण ने दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण करना नियमों के खिलाफ है। ऐसे निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अवैध कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई न गंवाए। जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर उसके मालिक और स्थिति की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।
