विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 14 Oct 2026 06:19 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के तिलपता में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक कुलदीप प्रजापति को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मारी।

  2. हादसे में युवक कुलदीप प्रजापति की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने कंटेनर जब्त किया, चालक की तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर  कोतवाली क्षेत्र के तिलपता में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप प्रजापति (30) पुत्र मैहर चंद निवासी ग्राम शिवराजपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार कुलदीप किसी काम से तिलपता की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रहे कंटेनर ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी साहिल और मुस्कान की सजा पर फैसला आज, सौरभ की मां-भाई ने की ये डिमांड

कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। स्वजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।