विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानी की किल्लत और सीवर समस्या से मिलेगा छुटकारा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने मंजूर किए 9.54 करोड़ के प्रोजेक्ट

Published: Sat, 03 Oct 2026 05:43 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर की जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 9.54 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने मंजूर किए 9.54 करोड़ के प्रोजेक्ट। AI जनरेटेड

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने मंजूर किए 9.54 करोड़ के प्रोजेक्ट। AI जनरेटेड

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में 9.54 करोड़ से जल-सीवर व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

  2. नॉलेज पार्क पांच में नया ट्यूबवेल, पांच गांवों में सीवर लाइन।

  3. पंपों के रखरखाव और सेक्टर ईटा-2 में पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब शहर की जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ करने जा रहा है।

इसके लिए प्राधिकरण ने ई-निविदा जारी कर दी है। सीवर और जलापूर्ति व्यवस्था को औरर अधिक सुदृढ़ बनाने पर करीब 9.54 करोड़ होंगे खर्च किए जाएंगे। आगामी दिनों में प्राधिकरण जल और सीवर सर्किल के चार प्रमुख कार्यों को पूरा कराने को प्राथमिकता दी है।

नालेज पार्क पांच में नया ट्यूबवेल

ग्रेटर नोएडा प्रधिकरण नालेज पार्क पांच में नया ट्यूबवेल बनाने जा रहा है। इस नए ट्यूबवेल और पंपिंग प्लांट का निर्माण कार्य पर करीब 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तैयार हो जाने से नालेज पार्क समेत आसपास के सेक्टरों व गांवों में पीने योग्य पानी की किल्लत दूर हो सकेगी।

5 गांवों को मिलेगी सीवर की सुविधा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता को दृष्टि में रखते हुए सीवर व्यवस्था से अछूते पांच गांवों का चयन कर उनके लिए सीवर लाइन की कार्ययोजना तैयार की है। इसमें ग्राम रिठौरी, जुनपत, डाढा, घोड़ी बछेड़ा और अजायपुर को शामिल किया गया गया है।

वहीं, इन गांवों में मेन लाइन से जोड़ने वाली अवशेष सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 2.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन गांवों में सीवर लाइन बिछी है, लेकिन कनेक्शन अधूरे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

पंपों के रखरखाव के लिए नियुक्त होगी एजेंसी

प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा ग्रेनो वेस्ट में तीन साल तक पंपों का रखरखाव के लिए एजेंसी का चयन करने जा रहा है। एजेंसी ग्रेनो वेस्ट साइट की तरफ 3 नग सीवर पंपों के आपरेशन और तीन साल तक मेंटेनेंस का कार्य देखेगी। इस पर करीब 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे वर्षा के दिनों में ओवरफ्लो की समस्या से निजात मिलेगी।

सेक्टर ईटा दो में बिछेगी पाइपलाइन

सेक्टर ईटा-2 में पानी की सप्लाई के लिए पेरिफेरल पाइप लाइन बिछाने और नए ट्यूबवेल के निर्माण पर 2.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ईटा सेक्टर में आए दिन क्षतिग्रस्त होने वाली पाइपलाइन की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद नए सेक्टरों में पानी की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी, जबकि गांवों में सीवर कनेक्शन की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।