विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में खुलेंगी 25 नई शराब की दुकानें, 30 दुकानों का लगेगा ई-लॉटरी

Published: Tue, 31 Mar 2026 07:03 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में शराब व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 25 नई देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बनाई गई हैं। कुल 30 ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में शराब व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 25 नई देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बनाई गई हैं। फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा में शराब व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 25 नई देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बनाई गई हैं। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जिले में शराब व्यवसाय को नई दिशा देते हुए 25 नई देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों का सृजन किया गया है। कुल 30 दुकानों का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें नवसृजित 23 देशी मदिरा दुकानें, एक देशी शराब की पुरानी दुकान, दो कंपोजिट शाप, चार माडल शाप समेत कुल 30 दुकानें शामिल हैं।

इन 25 दुकानों के सृजन से जिले में कुल दुकानों की संख्या 526 हो जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि द्वितीय चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक 6 अप्रैल को द्वितीय चरण के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

7 अप्रैल को आवेदन पत्रों की जांच एवं डाटा लाक किया जाएगा। चयनित आवंटियों को देय राशि जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है।

लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। इससे योग्य और ईमानदार व्यवसायियों को मौका मिलेगा। नई दुकानों से जिले की आबकारी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। नई दुकानों के सृजन से राजस्व संग्रह में तेजी से इजाफा होगा।

अल्फा कमर्शियल बेल्ट की मॉडल शॉप भी शामिल 

जिले पहले से मौजूद दुकानों और लाइसेंस के नवीनीकरण के विभिन्न चरणों में अल्फा एक स्थित कमर्शियल बेल्ट की मॉडल शाप में किसी भी खरीदार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुरानी दुकान होने के कारण इस दुकान के लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क करीब 2.18 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है।

इस कारण इसका नवीनीकरण नहीं हो सका है। नए सिरे से इसके नवीनीकरण का प्रस्ताव भेज कर शासन स्तर से अनुमति मांगी गई, जिसके बाद नए 25 दुकानों के सृजन के साथ इस दुकान के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

यह भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में आरोपितों को हो सकती है सजा, 9 अप्रैल को दर्ज होंगे बहन कंचन के बयान