यमुना प्राधिकरण भी अपनी सभी सेवाओं को करेगा ऑनलाइन
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना प्राधिकरण भी अपनी सभी सेवाओं को ऑनलाइन करेगा। तैयारी शुरू हो ग
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना प्राधिकरण भी अपनी सभी सेवाओं को ऑनलाइन करेगा। तैयारी शुरू हो गई है। श़ुक्रवार को ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने निजी एजेंसी के साथ बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया। पोर्टल पर अभी सिर्फ औद्योगिक भूखंडों की जानकारी डाली गई है। अब सभी श्रेणी के भूखंडों की जानकारी पोटल पर डाली जाएगी।
यमुना प्राधिकरण ने नए वर्ष की शुरुआत में जीआइएस पोर्टल शुरू किया था। इस पर औद्योगिक भूखंडों की जानकारी डाली गई है। शहर उद्योग लगाने के इच्छुक लोग घर बैठे यह जानकारी ले सकते हैं कि प्राधिकरण के पास इंडस्ट्री के लिए कहां-कहां जमीन उपलब्ध है। अब आवासीय, संस्थागत, कामर्शियल, आइटी भूख,भूखंडों की जानकारी भी पोटल पर डाली जाएगी। इसमें जमीन के खसरा नंबर भी ¨लक किए जाएंगे। जमीन पर यदि कही अवैध कब्जा है अथवा कोर्ट का स्टे है तो उसकी जानकारी भी पोटल पर उपलब्ध रहेगी। जिस जमीन पर कोर्ट में किसानों के साथ विवाद है, उसमें लाल रंग भरा जाएगा। गैर विवादित जमीन पर हरा रंग भरा जाएगा। इससे आवंटियों को यह पता चल सकेगा कि आवंटित जमीन पर कोई विवाद तो नहीं है। ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि इस कार्य को मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। जबकि अन्य ऑनलाइन सेवाओं को एक वर्ष के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद आवंटियों को अपने कार्यों के लिए प्राधिकरण आने की जरूरत नहीं पड़ सकेगा।