हत्या या आत्महत्या? 12 साल के बच्चे का बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव, जांच में जुटी ग्रेटर नोएडा पुलिस
ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में 12 वर्षीय किशोर का शव बाथरूम में नग्नावस्था में लटका मिला। स्वजन हत्या का ...और पढ़ें
-1790933544759_m.webp)
12 साल के बच्चे का बाथरूम की चौखट से शव लटका मिला। AI जनरेटेड
HighLights
ग्रेटर नोएडा में 12 वर्षीय किशोर का शव बाथरूम में मिला।
स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस आत्महत्या की जांच कर रही।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट, विसरा जांच के लिए भेजा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर का शव घर के बाथरूम की चौखट से नग्नावस्था में लटका मिला।
किशोर के शरीर पर चोट के निशान मिलने से स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या बता रही है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से ग्राम चूड़ा सकतपुर जिला पीलीभीत निवासी पातीराम परिवार के साथ हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहते हैं व कामगार हैं।
शरीर पर चोट के निशान
बुधवार दोपहर उनके बेटे आयुष (12) का शव बाथरूम की चौखट से लटका मिला। तब उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पिता पातीराम का आरोप है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को लटका दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। पुलिस ने पैनेल को द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका
प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
