'मैं योगी का समर्थक हूं, प्रवक्ता नहीं', UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के समापन पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के समापन पर कहा कि देश के टेक्सटाइल सेक्टर में एमएसएमई ...और पढ़ें

यूपीआईटीएस में बोलते गिरिराज सिंह। सौरभ कुमार राय
HighLights
देश के टेक्सटाइल सेक्टर में एमएसएमई की 80% हिस्सेदारी।
यूपी अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस बना रहा है।
9 साल में एयरपोर्ट की संख्या 74 से 160 हुई।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के समापन समारोह में केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के टेक्सटाइल सेक्टर में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी एमएसएमई की है। मंच से उन्होंने योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाए और कहा कि यूपी आज कट्टा नहीं, ब्रह्मोस बना रहा है। सरकार ओडीओपी के बाद अब ओडीओसी लेकर आई है।
आज देश में 160 एयरपोर्ट
उन्होंने कहा कि जब दुनिया युद्ध में उलझी थी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट थी, तब हम जेवर में सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना रहे थे। 9 साल पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 160 हो गए हैं।
दिल्ली से मेरठ का सफर जो पहले 6 घंटे में होता था, अब एक घंटे से भी कम में पूरा होता है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को विकास नहीं दिखता, वे न दिखने वाले पक्षी की तरह हैं। कांग्रेस और सपा के दो नौजवान लड़के भी उसी तरह हैं।
उन्होंने कहा मैं योगी का समर्थक हूं, प्रवक्ता नहीं, लेकिन यूपीआईटीएस में हुए करार सबके सामने हैं। हमारा युवा संस्कार और संस्कृति से जुड़ा है, मोदी-योगी ने जिला स्तर पर ओडीओपी और ओडीओसी मॉडल बनाकर युवाओं को हुनरमंद और रोजगार देने वाला बनाया है।
'तेलचट्टा पार्टी को नहीं दिख रहा पंजाब'
पंजाब मामले पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन करने वाली तेलचट्टा पार्टी को पंजाब नहीं दिख रहा, जहां भ्रामक सूचना फैलाकर लवली यूनिवर्सिटी के छात्रों को भड़काया गया। एथेनॉल का जिक्र करते हुए बोले, हम 17 लाख करोड़ का एनर्जी इंपोर्ट करते हैं, एथेनॉल से इसे कम किया जा सकता है।
वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पिछले 9 साल में यूपी ने अपनी पहचान बदली है। पहले प्रदेश अपराध, अपहरण और मर्डर के लिए जाना जाता था, आज यूपीआईटीएस जैसे विशाल आयोजन और निवेश के लिए जाना जा रहा है।
