स्वतंत्रता दिवस के दिन गौतमबुद्ध नगर में रिकार्ड 5.58 लाख हुआ पौधरोपण
स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश में नौ करोड़ पौधरोपण कर रिकार्ड बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में लक्ष्य से करीब एक लाख अधिक कुल पांच लाख 5
जागरण संवाददाता, नोएडा : स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश में नौ करोड़ पौधरोपण कर रिकार्ड बनाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में लक्ष्य से करीब एक लाख अधिक कुल पांच लाख 58 हजार पौधे रोपे गए हैं। इस अभियान में केवल नोएडा में एक लाख से अधिक पौधरोपण किया गया है। वन विभाग के अनुसार 15 अगस्त को जिले में 4 लाख 74 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य शासन की तरफ से मिला था, लेकिन प्राधिकरण और विभिन्न विभागों के प्रयास से लक्ष्य से अधिक पौधरोपण हुआ है। इस अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने सेक्टर 44 में, जेवर विधायक धीरेन्द्र ¨सह ने भुन्ना तगा में और दादरी विधायक तेजपाल ¨सह नागर ने सैंथली गांव में पौधरोपण किया। वहीं पौधरोपण अभियान के जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं विकास राजेश कुमार ¨सह, जिलाधिकारी बीएन ¨सह, एसएसपी डॉ अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ¨सह और जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने सेक्टर 122 में जबकि अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास रेणुका कुमार ने सेक्टर 137 में पौधरोपण किया। वहीं सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष कुल 11 करोड़ 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही नौ करोड़ पौधे लगा कर रिकार्ड बनाने का लक्ष्य प्रदेश में रखा गया था। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर में इस वर्ष 6 लाख 80 हजार जबकि केवल स्वतंत्रता दिवस के दिन ही करीब चार लाख 74 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य शासन की तरफ से मिला था। जिला वन अधिकारी के अनुसार बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान में देर शाम तक की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्य से अधिक पांच लाख 58 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। देर रात तक पूरी रिपोर्ट मिलेगी। इसमें अभी आंकड़े और बढ़ेंगे। 15 अगस्त को एक ही दिन में 24 विभागों ने अपना पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर लिया है। करीब एक दर्जन कंपनियों की तरफ से पौधरोपण के लिए पौधे दान किया है। वहीं जिले के राजकीय संस्थान, शिक्षा संस्थान, प्राविधिक संस्थान के अलावा स्वयं सेवक संस्थाओं ने पौधरोपण कार्य में काफी उत्सुकता दिखाई।