Move to Jagran APP

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत

सेक्टर 66 के एम-30 में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। महिला शालीनी चौधरी (26) बागपत की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता चौधरी की बेटी थीं। सुनीता के पति सतवीर पहलवान भी बागपत के ब्लॉक प्रमुख थे। मूलरूप से बली गांव बागपत की रहने वाली सुनीता परिवार के साथ नवीन शहादरा दिल्ली में रहती हैं। उनका परिवार समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा हैं। उनका कहना है कि शालीनी सोमवार देर शाम पति विवेक के साथ उनके यहां से आई थीं और मंगलवार सुबह उसकी मौत की जानकारी मिली। दादरी के डेरी मच्छा निवासी सुनीता के पिता मुकेश नागर की शिकायत कोतवाली फेस-3 पुलिस ने पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 09:23 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 09:23 PM (IST)
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की बेटी की संदिग्ध हालत में मौत

जागरण संवाददाता, नोएडा :

loksabha election banner

सेक्टर 66 के एम-30 में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। महिला शालीनी चौधरी (26) बागपत की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता चौधरी की बेटी थीं। सुनीता के पति सतवीर पहलवान भी बागपत के ब्लॉक प्रमुख थे। मूलरूप से बली गांव बागपत की रहने वाली सुनीता परिवार के साथ नवीन शहादरा दिल्ली में रहती हैं। उनका परिवार समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा हैं। उनका कहना है कि शालीनी सोमवार देर शाम पति विवेक के साथ उनके यहां से आई थीं और मंगलवार सुबह उसकी मौत की जानकारी मिली। दादरी के डेरी मच्छा निवासी सुनीता के पिता मुकेश नागर की शिकायत पर कोतवाली फेस-3 पुलिस ने पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता चौधरी की दो बेटियां ही हैं। उनका परिवार बागपत में काफी संपन्न और सम्मानित है। उनके पति सतवीर पहलवान राजनीतिक तौर पर सक्रिय थे और बागपत ब्लॉक प्रमुख थे। उनकी 22 फरवरी 2018 को ब्रेन हैमरेज की वजह से लखनऊ में मौत हो चुकी है। वह लखनऊ स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। सुनीता चौधरी ने बताया कि उन्होंने बेटी शालीनी चौधरी की शादी विवेक पुत्र सतवीर के साथ 3 मार्च 2014 में की थी। जबकि बड़ी बेटी की शादी विवेक के बड़े भाई विश्वास के साथ हुई है। दोनों बेटियों की शादी में 21-21 लाख रुपये सगुन, 2-2 किलो सोने के गहने और 5-5 किलो चांदी दी थी। साथ ही दोनों को दो-दो लग्जरी कारें भी दी गई थीं। सभी फर्नीचर काफी महंगे और आलीशान दिए गए हैं।

उनका कहना है कि इसके बाद भी सास-ससुर बेटी को परेशान करते थे। शालीनी से तीन साल का बेटा भी है। वह प्रताड़ित करने की शिकायत बार-बार करती थी, लेकिन वे उसे समझा कर शांत करा देती थीं। पिछले कुछ दिनों से सब ठीक चल रहा था। भैयादूज पर शालीनी उनके घर आ गई थी। सोमवार को ही वह पति विवेक के साथ घर आई थी। रात में भी सबकुछ ठीक था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उनके देवर महेश चौधरी के पास रिश्तेदार प्रदीप का फोन आया। इसके बाद वह महेश के साथ यहां पहुंची, तब उन्होंने कमरे में फर्श पर बेटी को मृत पाया। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि कैसे मौत हुई है, लेकिन वह आत्महत्या नहीं कर सकती है। इसमें सास-ससुर का हाथ होने की आशंका है।

---

सास-ससुर गए थे कुल्ला करने

वहीं, पुलिस की जांच में पता चला है कि शालीनी के सास-ससुर सुबह ही लोनी के सिरोही गांव में कुल्ला करने चले गए थे। दो दिन पहले एक रिश्तेदार में महिला की मौत हो गई थी। जबकि घर में एक देवर और पति विवेक ही था। ससुराल पक्ष का कहना है कि वह पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। पंखे से लटका देख कर पति ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गया था।

--

पुलिस को फर्श पर मिला शव

पुलिस को रिश्तेदार प्रदीप ने 100 नंबर पर कॉल करके सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव एक कमरे में फर्श पर मिला था। पुलिस का कहना है कि गर्दन और पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। शरीर पर पाए गए चोट के निशान मारपीट की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि यह निशान कैसे आए, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पता चल सकेगा। पूछताछ में पता चला है कि सुबह परिवार में विवाद हुआ था।

--

पुलिस पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की तरफ से पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ शिकायत दी गई थी। उनकी शिकायत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-राजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, नोएडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.