संशोधित : बरसा रंग उड़ा गुलाल होली की मस्ती में डूबे रहे लोग
ग्रेटर नोएडा में शहर से लेकर गांव तक होली पर्व की धूम रही। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर मस्ती की। लोग फिल्मी गानों पर जमकर थिरके। आज ब्रज में होली रे रसिया जैसे गीतों की धुन पर युवा नाचते और गुलाल उड़ाते नजर आए। युवाओं की टोली सड़कों पर दिनभर मस्ती करती नजर आई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में होली पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में शहर से लेकर गांव तक होली पर्व की धूम रही। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर मस्ती की। लोग फिल्मी गानों पर जमकर थिरके। आज ब्रज में होली रे रसिया जैसे गीतों की धुन पर युवा नाचते और गुलाल उड़ाते नजर आए। युवाओं की टोली सड़कों पर दिनभर मस्ती करती नजर आई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में होली पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। सोसायटियों के लोग पार्कों व सामुदायिक केंद्रों के समीप एकत्र हुए। जहां म्यूजिक सिस्टम लगाकर होली के गीतों पर निवासी जमकर थिरके। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी का राधा-कृष्णा पार्क में आसपास की सोसायटी व विभिन्न एवेन्यू के लोग शामिल हुए। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही सेक्टरों में होली के दिन कार्यक्रमों की धूम रही। लोग सेक्टरों के पार्कों में दिन भर होली खेलते रहे। एक दूसरे पर रंग बरसा लोगों ने पर्व पर जमकर मस्ती की। गांवों में गिला शिकवा भूल लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर व गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बृहस्पतिवार को सुबह होते ही पूरा शहर होली के रंग में रंग उठा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी, स्टेलर जीवन, इकोविलेज, पामओलंपिया, लारेजिडेसिया, अरिहंत आर्डेंन, समेत ग्रेटर नोएडा के देहात इलाकों के साथ दादरी नगर, सूजरपुर, जेवर, दनकौर, बिलासपुर आदि क्षेत्रों में लोग रंगों में डूबे हुए थे। बच्चे घरों की छतों से पिचकारी की बौछार मार रहे थे। चुनावी प्रक्रिया के चलते आचार संहिता लगी होने से सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की मुस्तैदी के साथ गांवों में भी शांतिपूर्ण होली संपन्न हुई। पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कई गांवों में लोगों ने ढोल व नगाड़े बजाये गए। दनकौर व जेवर के कई गांवों में यह परंपरा आज भी कायम है। सदाबहार फिल्मी गानों पर युवाओं के साथ महिलाओं व बच्चों ने भी जमकर मस्ती की।