ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एफएनजी रोड पर नाले किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार, हादसों पर लगेगी लगाम
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एफएनजी रोड और बिसरख पुल से आने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। खुले नाले के ...और पढ़ें
-1792722059017_m.webp)
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एफएनजी रोड पर नाले किनारे बनेगी सुरक्षा दीवार। AI जनरेटेड
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) रोड और बिसरख पुल से ग्रेनो वेस्ट आने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है।
जलपुरा कट से राइस चौकी होते हुए हनुमान मंदिर रोटरी तक खुले नाले के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्राधिकरण अब नाले किनारे आरसीसी की दीवार बनाई जाएगी।
प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि इस 60 मीटर चौड़ी सड़क से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। शाम के समय ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर वाहनों के फिसलकर नाले में गिरने का खतरा बना रहता है।
ट्रैफिक पुलिस ने भी सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की थी। इस प्रोजेक्ट का टेंडर अंतिम चरण में है और अगले महीने से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। यह सुरक्षा दीवार हनुमान मंदिर रोटरी से राइस चौकी और राइस चौकी से जलपुरा कट तक बनाई जाएगी।
