पहली तीज पर मायके से आएगा मां का प्यार, सिंधारे में सजेगा बेटी की पसंद का सामान
नवविवाहित बेटियों के लिए पहली हरियाली तीज पर मायके की यादें गहरी हो गई हैं, जहां सिंधारा मां-बाप के स्नेह ...और पढ़ें

नवविवाहित बेटियों के लिए पहली हरियाली तीज पर मायके की यादें गहरी हो गई हैं। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, नोएडा। हरियाली तीज करीब आते ही नवविवाहित बेटियों के लिए मायके की यादें और भी गहरी हो गई हैं। शादी के बाद पहली तीज पर कहीं बेटियां मायके लौट गई है, तो कई तैयारी कर रही हैं तो कहीं उनके इंतजार में मां ने सिंधारा सजाना शुरू कर दिया है।
पुरानी परंपराओं के अनुसार बेटी की पहली तीज पर मायके से साड़ी, चूड़ियां, श्रृंगार का सामान, मेहंदी, मिठाई और अन्य उपहार भेजे जा रहे हैं। सिंधारा लेकर आने वाले परिजनों का भी बेटी को बेसब्री से इंतजार है।
ससुराल में पहली तीज मनाने वाली नवविवाहिताओं के लिए यह त्योहार दोहरी खुशी लेकर आ रहा है। एक ओर पति की लंबी
उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखने की तैयारी है तो दूसरी ओर मायके से आने वाले सिंधारे में उन्हें मां के हाथों का स्नेह महसूस होगा। कई परिवारों में बेटियों को तीज के लिए मायके बुलाया जा रहा है। सिंधारे में बेटी की पसंद का ध्यान रखा जा रहा है।
बचपन की तीज अब नए रिश्तों के साथ
शादी के बाद पहली तीज कई बेटियों के लिए भावुक पल भी है। जिस मायके में बचपन से तीज की खुशियां मनाती आईं, अब उसी त्योहार को ससुराल में नई जिम्मेदारियों और नए रिश्तों के साथ मनाएंगी। ऐसे में मायके से आने वाला सिंधारा उनके लिए महज उपहार नहीं, बल्कि मां-बाप के स्नेह और बचपन की यादों का संदेश बनकर आएगा। हालांकि कुछ परिवारों में अभी भी अपने मायके जाने की प्रथा है, लेकिन अधिकतर अब तीज से कुछ दिन पहले मायके आकर तीज के दिन से पहले वापस लौट रही हैं, अपने ससुराल में ही मना रही है।
पहली तीज है अपने मायके पहले ही आ गई हूं, क्योंकि तीज मुझे अपने ससुराल मनाने का मन है। मेरी मां ने सिंधारे में मेरी पसंद का सामान दिया है, पहले तीज का कई दिनों से क्रेज था।
अनु, सेक्टर 22हमारे यहां पुरानी परंपराओं के अनुसार आज भी अपने मायके जाते हैं, मेरे मायके से सिंधारा आने वाला है इसके बाद मैं शुक्रवार को अपने मायके जाऊंगी कई दिनों से इस दिन का इंतजार कर रही थी।
आरती, सेक्टर 11मां के यहां से सिंधारा आना है, पहली तीज है इसलिए मां ने मुझसे पूछकर मेरी पसंद का ही सामान लिया है, अपने मायके नहीं मैं पहली तीज ससुराल में बनाऊंगी, कई दिनों से तैयारियों में लगी हूं।
स्वाति, सेक्टर 40मैं अपनी पहली तीज पर पहले मायके आ गई हूं, अब वापस लौटनें की तैयारी है तीज पर मैं अपने ससुराल लौट जाऊंगी, मेरे साथ-साथ मेरी मां को भी मेरी पहली तीज का काफी क्रेज है।
-रिया जैन, सेक्टर 122
