Move to Jagran APP

पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने लगाया जुर्माना

जिला प्रशासन ने पराली जलाने वाले पांच किसानों पर अर्थदंड की

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 07:47 PM (IST)
पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने लगाया जुर्माना
पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन ने लगाया जुर्माना

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जिला प्रशासन ने पराली जलाने वाले पांच किसानों पर अर्थदंड की कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही विभाग ऐसे स्थानों का चयन कर रहा है जहां विगत वर्षों में पराली जलाई गई थी। ताकि वहां पहुंचकर किसानों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि जेवर बांगर, करौली व गोविदगढ़ गांव में पराली जलाने के मामले सामने आए है। किसानो पर ढाई हजार से पांच हजार तक का जुर्माना लगाया गया है। बावजूद इसके यदि किसान बाज नहीं आते है तो उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। दरअसल पराली जलाने का सिलसिला अक्टूबर से शुरू हो जाता है, लेकिन सर्वाधिक प्रभाव नवंबर में दिखाई देता है। पराली जलाने से हवा जहरीली हो जाती है। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है। पराली का धुआं लोगों का दम न घोट दे, इसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। खेतों में इस बार पराली न जले न केवल प्रशासन किसानों को जागरूक कर रहा है बल्कि अर्थदंड की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। हर साल बढ़ जाता है प्रदूषण का स्तर

loksabha election banner

पराली जलने की वजह से दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में प्रदूषण का स्तर हर साल बढ़ जाता है। पिछले कई सालों से पराली जलने की वजह से प्रदूषण के हालात में कमोबेश कोई बदलाव नहीं आया है। पराली जलने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि इससे मिट्टी की उपजाऊ सतह को भी नुकसान पहुंचता है। मिट्टी के पोषक तत्व नष्ट हो जाते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.