Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस वे पर अपनी लेन में दौड़ेंगे वाहन, ग्रेनो से जेवर तक लेन निर्धारित

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन एक निश्चित लेन में दौड़ेंगे। ग्रेटर नोएडा

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 07:19 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर अपनी लेन में दौड़ेंगे वाहन, ग्रेनो से जेवर तक लेन निर्धारित
यमुना एक्सप्रेस वे पर अपनी लेन में दौड़ेंगे वाहन, ग्रेनो से जेवर तक लेन निर्धारित

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन एक निश्चित लेन में दौड़ेंगे। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों के लिए लेन तय करने का काम शुरू हो गया है। लेन के बीच में वाहनों के लिए तयशुदा रफ्तार अंकित की जा रही है। दो पहिया वाहनों के लिए अलग लेन निर्धारित की गई है। इसके अलावा एक लेन साठ किमी व एक सौ किमी प्रति घंटा रफ्तार वाले वाहनों के लिए निर्धारित की गई है।

prime article banner

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान व राइट्स ने कई सुझाव दिए थे। इन सुझावों को क्रियान्वित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित सड़क सुरक्षा समिति निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री स्तर से भी इसकी निगरानी की जा रही है।

इसलिए एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा उपायों को तेजी से लागू कराया जा रहा है।

एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार हादसे की सबसे बड़ी वजह है। इसके मद्देनजर ई चालान व्यवस्था लागू की गई है। लेकिन कैमरे की क्षमता में कमी की वजह से ई चालान व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावी नहीं हो पा रही है। इसलिए टोल के पास ऐसे कैमरे लगाए जाएंगे जो अधिक क्षमता के होंगे। टोल पर वाहनों के लिए लेन निर्धारित करने का कार्य करीब पचास फीसद पूरा हो गया है। दो पहिया वाहनों के लिए अलग लेन बनाई गई है। लेन में जगह-जगह दो पहिया लेन अंकित किया गया है।

इसके अलावा भारी वाहनों के लिए निर्धारित लेने में साठ किमी प्रति घंटा व हल्के वाहनों के लिए निर्धारित लेने में सौ किमी प्रति घंटा अंकित किया गया है। तय शुदा रफ्तार के अनुसार वाहन अपनी लेन में ही दौड़ेंगे। 54 कट बंद किए गए : एक्सप्रेस वे पर दोनों ओर के 54 कट को बंद किया गया है। गाड़ी को एक्सप्रेस वे पर नीचे गिरने से बचाने के लिए 29 जगहों पर नोज बैरियर लगाए गए हैं। एक्सप्रेस वे पर पहले से लगे रंबल स्ट्रिप पर पेंट किया जा रहा है। आइआरपी को भेजा एलईडी लाइट का प्रस्ताव : यमुना एक्सप्रेस वे पर एलईडी लाइट, सेंट्रल वर्ज पर रोप बैरियर व दोनों ओर लगे मैटल क्रश बैरियर की ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव आइआरपी को भेजा गया है। जेपी इंफ्राटेक का निदेशक मंडल भंग है। इसलिए प्रस्ताव को आइआरपी को भेजा गया है। ताकि कार्य शुरू कराने के लिए आइआरपी की ओर से धनराशि जारी हो सके। इस कार्य को पूरा कराने के लिए छह माह की समय सीमा तय की गई है। एक्सप्रेस वे पर यातायात व्यवस्था को लेकर हुई बैठक : यमुना एक्सप्रेस वे पर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने एवं हादसे रोकने के लिए सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में बैठक हुई। इसमें गौतमबुद्ध नगर के साथ अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा के यातायात पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। एक्सप्रेस वे पर लागू किए गए सुरक्षा उपाय, ई चालान आदि की समीक्षा की गई। समिति करेगी आज समीक्षा : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के लिए समिति का गठन किया गया था। यह समिति मंगलवार को दिल्ली में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रोकने के लिए किए गए सुरक्षा उपायों की समीक्षा करेगी। समिति यह देखेगी कि केंद्रीय सड़क अनुसंधान समिति व विभिन्न एजेंसियों के सुझावों को कितना काम किया गया है। यमुना एक्सप्रेस वे पर लागू किए गए सुरक्षा उपायों को लेकर समीक्षा की गई है। एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के लिए कई कार्य पूरे हो गए हैं, कुछ का काम जारी है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित सड़क सुरक्षा समिति एक्सप्रेस वे की समीक्षा करेगी।

डा. अरुणवीर ¨सह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.