Move to Jagran APP

ईवीएम की सुरक्षा में 24 घंटे नजर गड़ाए हैं भाजपा व गठबंधन के कार्यकर्ता

नोएडा फेज दो स्थित फूल मंडी में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में जहां एक तरफ सेना के जवान तैनात हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा व सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता भी सुरक्षा पर चौबीस घंटे आखं गड़ाए हुए हैं। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को वहां पर रहने के लिए अस्थाई रूप से जगह आवंटित की गई है। अन्य पार्टी व निर्दलीय

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:42 PM (IST)
ईवीएम की सुरक्षा में 24 घंटे नजर गड़ाए हैं भाजपा व गठबंधन के कार्यकर्ता
ईवीएम की सुरक्षा में 24 घंटे नजर गड़ाए हैं भाजपा व गठबंधन के कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

loksabha election banner

नोएडा फेज दो स्थित फूल मंडी में रखी ईवीएम की सुरक्षा में जहां एक तरफ सेना के जवान तैनात हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा व सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता भी सुरक्षा पर चौबीस घंटे आंख गड़ाए हुए हैं। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को वहां पर रहने के लिए अस्थाई रूप से जगह आवंटित की गई है। अन्य पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशियों के कार्यकर्ता सुरक्षा का हवाला लेने नहीं पहुंच रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर में पहले फेज में 11 अप्रैल को मतदान हो गया। मैदान में 13 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी। मतदान के बाद सभी ईवीएम को सील करा पूरी सुरक्षा में नोएडा फेज टू स्थित फूल मंडी में रखवा दिया गया है। जिस स्थान पर ईवीएम रखी गई हैं उस कक्ष के चारों तरफ बैरीकेडिग भी की गई है। किसी भी व्यक्ति को बैरीकेडिंग के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। सुरक्षा के लिए चौबीस घंटे सेना के जवान तैनात रहते हैं। साथ ही 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी सुरक्षा में लगाई गई है। आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी करते हैं। आयोग के नियम के तहत पार्टी के कार्यकर्ता भी सुरक्षा व्यवस्था देख सकते हैं। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता को जगह आवंटित की जाएगी। लेकिन इसके लिए पार्टी प्रत्याशी की ओर से पत्र देना होगा। पत्र के बाद भाजपा व सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ता को जगह का आवंटन किया गया है। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के अगल-बगल ही जगह आवंटित की गई है। जांच में जिला प्रशासन को मिला है कि दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे सुरक्षा पर नजर रखते हैं। अन्य किसी पार्टी या निर्दलीय कार्यकर्ता ने वहां पर रहकर सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए जिला प्रशासन को पत्र नहीं दिया है। 23 मई को मतगणना होनी है। संभावना है दोनों पार्टी के कार्यकर्ता मतदान की तिथि तक ईवीएम की सुरक्षा पर नजर गड़ाए रखेंगे। ईवीएम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई है। सेना के जवान सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे। भाजपा व सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं को जगह आवंटित की गई है। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता लगातार सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।

राकेश कुमार शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.