डॉ. अजय राणा को नई जिम्मेदारी, नोएडा जिला अस्पताल से आगरा ट्रांसफर; यूपी शासन ने जारी किया आदेश
नोएडा जिला अस्पताल के डॉ. अजय राणा को अपर निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। अब उन्हें आगरा के ...और पढ़ें

स्त्री रोग एवं प्रसूता विशेषज्ञ डॉ. अजय राणा। जागरण
HighLights
डॉ. अजय राणा को अपर निदेशक पद पर पदोन्नति मिली।
आगरा जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किए गए।
यूपी शासन ने 31 चिकित्साधिकारियों की सूची जारी की।
जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा जिला अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूता विशेषज्ञ डॉ. अजय राणा की अपर निदेशक पद पर पदोन्नति होने के बाद शासन ने उन्हें आगरा के जिला चिकित्सालस में प्रमुख अधीक्षक की जिम्मेदारी दी है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग की सचिव रितु माहेश्वरी ने प्रदेश के 31 चिकित्साधिकारियों की सूची जारी की।
उन्होंने सभी चिकित्साधिकारियों को नवीन तैनाती के स्थान पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अजय राणा जिला अस्पताल नोएडा में साढ़े चार वर्षों से सेवारत हैं। जून 2025 में पूर्व सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. अजय राणा ने 30 जून को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी तरीके से निर्वहन करते हुए शासन की स्वास्थ्य योजना से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया था।
29 जून 2026 को वह अपर निदेशक पद पर प्रमोट हुई थीं। शनिवार को सचिव रितु माहेश्वरी ने उन्हें जिला अस्पताल आगरा में प्रमुख अधीक्षक पद का दायित्व सौंपा।
