डीएम व एसएसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण ने बुधवार सुबह फूल मंडी फेस दो स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर आगामी 11 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के बाद सभी इवीएम को फेस दो स्थित फूल मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरों पर होगी।
जागरण संवाददाता, नोएडा :
जिलाधिकारी बीएन सिंह और एसएसपी वैभव कृष्ण ने बुधवार सुबह फूल मंडी, फेस दो स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
गौतमबुद्ध नगर संसदीय सीट पर आगामी 11 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के बाद सभी इवीएम को फेस दो स्थित फूल मंडी में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन स्तरों पर होगी। साथ ही सीसीटीवी में भी लगाए जाएंगे। स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर 20 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। सबसे अंदर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात किए जाएंगे, जबकि बाहर स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। इस दौरान चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, ताकि कोई ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप नहीं लगा सके। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण कर जायजा लिया। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।