महिलाओं को अधिकारों के प्रति विस्तार से दी जानकारी
जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-149 में स्थित ग्राम कोंडली बांगर में शनिवार को नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
जागरण संवाददाता, नोएडा: सेक्टर-149 में स्थित ग्राम कोंडली बांगर में शनिवार को नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा एवं संरक्षा, घरेलू हिसा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, लैंगिक समानता, आत्म सुरक्षा तथा बाल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। संस्था की अध्यक्ष सुषमा अवाना ने बताया कि बेटियां आजकल पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। समाज में फैली बुराईयों को देखते हुए चुप बैठने की बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाना बहुत ही जरूरी है। इस दौरान महिलाओं ने भी अपने विचार रखे।
संस्था की सदस्य नोवोनिता दास ने बताया कि एक महिला ही इस समाज का वह अंग है, जिसके बिना समाज का होना असंभव है। इस मौके पर राहुल अवाना, सुधीर राय, शालू शर्मा, संगीता शर्मा, रीना तिवारी, संजू कुशवाहा, पूजा साहू, महेंद्री, मंजू शर्मा, नीतू सक्सेना, सुशीला देवी, पूजा नाथ, सोनम देवी, आशा राजवंशी, पिकी शर्मा, नीतू गुप्ता, बीनू प्रजापति, ज्योति राजवंशी, बाला राजवंशी, छोटी राजवंशी, हेमा, कमलेश राजवंशी, राजवती, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।