विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने को बढ़ी आवेदन की तिथि

By JagranEdited By:
Published: Sun, 26 Jul 2020 08:59 PM (IST)

जासं ग्रेटर नोएडा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी

पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने को बढ़ी आवेदन की तिथि
पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने को बढ़ी आवेदन की तिथि

जासं, ग्रेटर नोएडा : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 10 अगस्त तक आवेदन पत्र स्वीकृत किए जाएंगे। बता दें कि मछली पालन को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत लाभार्थियों को मछली पालन पर अनुदान मुहैया कराया जाएगा। तालाब निर्माण, मछली पालन और उसे बाजार तक पहुंचाने ट्रांसपोर्ट व्यवस्था, सभी के लिए अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। सहायक निदेशक मत्स्य अजय बाना ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलने वाले अनुदान को प्राप्त करने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 25 जुलाई तक आवेदन पत्र स्वीकृत किए जाने थे। जिसे बढ़ाकर शासन ने 10 अगस्त कर दिया है। योजना का लाभ उठाने के इच्छुक अपना आवेदन विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते है।