ग्रेटर नोएडा: दनकौर से आई बारात पर दादरी में जानलेवा हमला, 20 राउंड फायरिंग का आरोप; मारपीट में छह घायल
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में दनकौर से आई बारात पर दबंगों ने जानलेवा हमला किया। रामपुर फतेहपुर गांव में ...और पढ़ें

आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ही करीब 20 राउंड फायरिंग भी की। वीडियो ग्रैब
HighLights
दादरी में दनकौर से आई बारात पर जानलेवा हमला।
दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, 20 राउंड फायरिंग का आरोप।
पुरानी रंजिश में छह बाराती गंभीर रूप से घायल हुए।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए दो गुटों के बीच मारपीट मा मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश में दोनों गुट के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक गुट के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी दनकौर के जगनपुर गांव में हैं। उनके रिश्तेदार देवेंद्र, देशराज आदि का पांच छह महीने पहले पड़ोस में ही रहने वाले एक किसान नेता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गांव में पंचायत भी हुई। उस दिन से दूसरे गुट के लोग बदला लेने की फिराक में घूम रहे थे।
शुक्रवार को उनके संबंधी एक शादी समारोह में फतेहपुर रामपुर गांव पहुंचे थे। जहां चढ़त के दौरान रंजिश के तहत 30 से 40 लोगों ने उनके ऊपर अचानक हमला कर दिया। जिसमें 80 वर्षीय देशराज, 70 वर्षीय जगदीश, 55 वर्षीय देवेंद्र, 50 वर्षीय वीरेंद्र, 45 वर्षीय राजेंद्र व 47 श्रीनिवास को गंभीर चोट आई है।
पीड़ित स्वजन ने उन्हें कैलाश अस्पताल भर्ती कराया है। कई का उपचार आइसीयू में चल रहा है। पीड़ित स्वजन ने नामजद मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्जकर आरोपितों की तलाश कर रही है।
