Move to Jagran APP

स्वच्छता सर्वेक्षण में दादरी नगर पालिका को मिला मेरठ मंडल में प्रथम स्थान

पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने इसके लिए शहरवासियों का आभार जताया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 09:39 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 09:39 PM (IST)
स्वच्छता सर्वेक्षण में दादरी नगर पालिका को मिला मेरठ मंडल में प्रथम स्थान
स्वच्छता सर्वेक्षण में दादरी नगर पालिका को मिला मेरठ मंडल में प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी, दादरी : केंद्र सरकार द्वारा जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम में गौतमबुद्धनगर की इकलौती नगर पालिका परिषद दादरी को मेरठ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले केंद्रीय सर्वेक्षण में मिले 458 वें स्थान से ऊंची छलांग लगाते हुए दादरी नगर पालिका प्रदेश की सूची में इस बार नौवें स्थान पर पहुंच गई है। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी समीर कश्यप ने इसके लिए शहरवासियों का आभार जताया है। पचास हजार से एक लाख जनसंख्या वाले निकाय की श्रेणी में दर्ज की उपलब्धि

loksabha election banner

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का आयोजन किया गया था। जिसमें 50 हजार से एक लाख तक की जनसंख्या वाले स्थानीय निकायों में शामिल दादरी नगर पालिका को उत्तर क्षेत्र में 10 वां स्थान भी मिला है। इस उपलब्धि से नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन गीता पंडित, सभासद व कर्मचारी गदगद हैं। प्रयास के मिले सार्थक परिणाम

दादरी को खुले में शौच मुक्त करने के लिए घर-घर शौचालयों का निर्माण करवाया गया। सर्वेक्षण के दौरान शहर के सभी शौचालय क्रियाशील पाए गए। घर-घर से कूड़ा कचरा उठाने की व्यवस्था लागू की गई। नगर को साफ सुथरा रखने के लिए जगह-जगह टीवी स्क्रीन के माध्यम से लोग को जागरूक किया जा रहा है। इन प्रयासों का फल भी मिला है। लोग सड़कों पर कूड़ा फेंकने के बजाए सफाई कर्मियों को देते हैं। इससे नगर में गंदगी दूर हुई है। अभी और प्रयास की जरूरत

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक मैत्रेय का कहना है कि दादरी नगर की सफाई व्यवस्था पहले के मुकाबले सुधरी है, लेकिन अभी और सुधार की आवश्यकता है। प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नगर पालिका परिषद को शहर से निकलने वाले कूड़े कचरे की स्थायी रूप से निस्तारण की व्यवस्था चाहिए। जल भराव जैसी समस्याओं का समाधान भी तलाशना चाहिए। नगर पालिका के कर्मचारियों की मेहनत व नगरवासियों के सहयोग से यह उपलब्धि मिली है। दादरी को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने के लिए सफाई के आधुनिक उपकरण व अन्य आवश्यक सामान सफाईकर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

-गीता पंडित, चेयरपर्सन, दादरी नगर पालिका परिषद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.