22 को जिले में आएगी सपा की साइकिल यात्रा
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजीपुर से दिल्ली तक निकाली जा रही सामाजिक न्याय एवं देश बचाओ साइकिल यात्रा 22 सितंबर को जिले में आएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष बीर¨सह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में साइकिल यात्रा को सफल बनाने व यात्रा द्वारा दिए जा रहे जन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। वीर ¨सह यादव ने कहा सरकार नीतियों के चलते हैं आ
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजीपुर से दिल्ली तक निकाली जा रही सामाजिक न्याय एवं देश बचाओ साइकिल यात्रा 22 सितंबर को जिले में आएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष वीर ¨सह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें साइकिल यात्रा को सफल बनाने व संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। वीर ¨सह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता की भलाई के लिए सैकड़ों योजनाएं चलाई थीं, जिनका सीधा लाभ आम नागरिक को मिला था। अब जनता उससे वंचित होती जा रही है। साइकिल यात्रा के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। इस मौके पर नवीन भाटी, सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, लोकमन प्रधान, दयाराम शास्त्री, वीरेंद्र शर्मा, रवींद्र प्रधान, अजय शर्मा आदि मौजूद थे।