Move to Jagran APP

एक छत के नीचे दिखेगी अवध, पूर्वाचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड की संस्कृति

कुंदन तिवारी नोएडा नोएडा शिल्प हाट स्थित चोखी हवेली उत्तर प्रदेश दिवस पर यूपी रसोई में बदल जाएगी। इसमें पश्चिमांचल से लेकर पूर्वाचंल अवध और बुंदेलखंड तक की संस्कृति की झलक दिखगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 10:31 PM (IST)
एक छत के नीचे दिखेगी अवध, पूर्वाचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड की संस्कृति
एक छत के नीचे दिखेगी अवध, पूर्वाचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड की संस्कृति

कुंदन तिवारी, नोएडा : नोएडा शिल्प हाट स्थित चोखी हवेली में आने वाले पर्यटकों को अब तक राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखती थी। यहां राजस्थानी परिधान में लोगों का स्वागत, लोकगीत से मनोरंजन, खाने के लिए राजस्थानी खाना व पकवान परोसा जा रहा था। अब यह चोखी हवेली उत्तर प्रदेश दिवस पर यूपी रसोई में बदल जाएगी। इसमें पश्चिमांचल से लेकर पूर्वाचंल, अवध और बुंदेलखंड तक की संस्कृति की झलक दिखगी। हर खंड के प्रत्येक जिलों के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लोग ले सकेंगे। इस बदलाव को लेकर नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, अबकी बार उत्तर प्रदेश दिवस का कार्यक्रम नोएडा शिल्प हाट में आयोजित होगा। इसमें 24 व 25 जनवरी को बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। इसी दिन नोएडा शिल्प हाट में चोखी हवेली का नाम बदलकर यूपी रसोई कर इसका उद्धाटन होगा। लखनऊ का चिकन, बनारस की साड़ी: ऐसा पहली बार होगा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर एक छत के नीचे चारों खंड पूर्वाचंल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड, अवध की संस्कृति दिखेगी। चारों खंड के शहरों की खासियत नोएडा शिल्प हाट में देखी जा सकेगी। जिस खंड के जिले की सबसे बेहतर चीज होगी, उसकी यहां पर प्रदर्शनी लगेगी। गौतमबुद्धनगर गारमेंट्स एवं टेक्सटाइल के लिए जाना जाता है। ये एक जिला एक उत्पाद में शामिल है। ऐसे में यहां निर्मित परिधानों के स्टाल होंगे। मुरादाबाद का पीतल बर्तन, अलीगढ़ का ताला, भदोही की कालीन, सहारनपुर का लकड़ी का सामान, आगरा का जूता, फिरोजाबाद की चूड़ियां व कांच का सामान, लखनऊ का चिकन का कुर्ता, बनारस की साड़ी, मौरानीपुर का कपड़े आदि के स्टाल रहेंगे। ठग्गू का लड्डू और मोदी नगर की शिकंजी: यूपी रसोई में चारों खंड के उन शहरों की सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों का स्टाल लगेगा, जिसके लिए शहर पर्यटकों को लुभाता है। जैसे कानपुर में ठग्गू के लड्डू, आगरा का पक्षी पेठा, मथुरा का पेड़ा, कन्नौज में कलावती के गट्टे, गाजियाबाद के मोदीनगर की शिकंजी, बनारसी पान का स्टाल लगेगा। यहां लोग अपने मनपंसद व्यंजन का स्वाद ले सकेंगे। आध्यात्मिक शांति का भी होगा अहसास: नोएडा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश दिवस को खास बनाने की तैयारी में है। ऐसे में वेस्ट मैटेरियल से गौतम बुद्ध का स्तूप नोएडा शिल्प हाट के केंद्र में तैयार हो रहा है। यह स्तूप ठीक वैसा ही होगा, जैसे कुशीनगर जिले में गौतम बुद्ध का स्तूप बना है। यह स्तूप प्रदेश की आध्यात्मिक छवि के साथ शहर के स्वच्छता अभियान को भी प्रदर्शित करेगा। ऐसी कई कलाकृतियां यहां प्रतिबंधित सिगल यूज प्लास्टिक और वेस्ट मैटेरियल से बनाई जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.