शिक्षा में तकनीकी का विशेष महत्व
जासं, ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटर नेशनल विश्वविद्यालय में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया
जासं, ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटर नेशनल विश्वविद्यालय में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आए प्रोफेसरों ने अपने रिसर्च पेपर भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली के पूर्व निदेशक डा. जाहिद हुसैन थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा तकनीकी का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसकी बदौलत नए-नए प्रयोग हो रहे हैं। तकनीकी की बदौलत ही देश नई-नई बुलंदियों को छू रहा है। डा. एस मौनी ने कहा तकनीकी ने विभिन्न चीजों को बहुत ही सुलभ कर दिया है। जिन चीजों के बारे में हम सोचते थे वह हमारे पास है। विवि के प्रो चांसलर व पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश डा. विक्रम ¨सह ने कहा शिक्षा में तकनीकी का विशेष महत्व है। आज इंटरनेट के युग में अधिकांश छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उन्होंने तकनीकी शिक्षा के मूल्यांकन पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो. मीना भंडारी, प्रो. जयानंद आदि लोग भी मौजूद थे।