Move to Jagran APP

यंग अचीवर : कोच से प्रभावित विवेक ने कराटे में दिखाया कमाल

जागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में कई पद

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 09:10 PM (IST)
यंग अचीवर : कोच से प्रभावित विवेक ने कराटे में दिखाया कमाल
यंग अचीवर : कोच से प्रभावित विवेक ने कराटे में दिखाया कमाल

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने वाले विवेक गुप्ता को बचपन से कराटे का शौक था। चार वर्ष पहले स्कूल में शारीरिक शिक्षक विवेक श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। उनसे इतने प्रभावित हुए कि कराटे की एकेडमी में दाखिला ले लिया। आज अभ्यास करते हुए करीब चार वर्ष हो चुके हैं। वर्तमान में एकेडमी बंद है, तो घर पर अभ्यास करते हैं।

loksabha election banner

विवेक परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार में रहते हैं। पिता रामबाबू गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां गृहणी हैं। दो बहनें भी हैं। वह 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। विवेक बताते हैं कि बचपन से ही कराटे का शौक रहा है। चार वर्ष पहले एक दिन जेके मॉर्डन स्कूल में शारीरिक शिक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। बातचीत में पता चला कि वह कराटे सिखाते हैं। विवेक को लगा कि उनके जरिये सपनों को पूरा किया जा सकता है। घर पर आकर पिता से बात की। सहमति मिलते ही एकेडमी में दाखिला ले लिया। इसके बाद नए सफर की शुरुआत हुई। शुरुआत में गुरु विवेक कुमार श्रीवास्तव ने काफी मेहनत कराई। वह ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में कक्षाएं लेते हैं। चार वर्ष की मेहनत के बाद ब्लैक बेल्ट फ‌र्स्ट स्टेप प्राप्त हुई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और कई पदकों पर कब्जा जमाया। विवेक का सपना अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उपलब्धियां

वर्ष स्थान प्रतियोगिता पदक

सितंबर 2017 नोएडा स्टेट कराटे चैंपियनशिप स्वर्ण

अक्टूबर 2017 दिल्ली इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप स्वर्ण

अक्टूबर 2017 दिल्ली दिल्ली-एनसीआर ग्रैंड प्रिक्स कराटे टूर्नामेंट स्वर्ण

अगस्त 2018 मेंगलोर मामूनी कप स्वर्ण

सितंबर 2018 दिल्ली राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता रजत

वर्ष 2019 ग्रेनो वेस्ट डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप स्वर्ण

फरवरी 2020 नोएडा जिला कराटे चैम्पियनशिप कांस्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.