रविवार को घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सुबह 7 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौतमबुद्ध नगर दौरे के कारण रविवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सुबह 7 बजे से रात ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
मुख्यमंत्री योगी के गौतमबुद्ध नगर दौरे के कारण यातायात प्रतिबंध लागू।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद।
रविवार सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन प्रभावी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को गौतमबुद्ध नगर का दौरा प्रस्तावित है। इसके चलते यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है।
इसके तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और कार्यक्रम स्थल के आस-पास के रास्तों पर सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक वस्तुएं जैसे- दूध, सब्जियां, फल आदि एवं चिकित्सीय वाहन नो-एंट्री निर्देशों के अनुसार मुक्त रहेंगे।
आवश्यकतानुसार अल्प समय के लिये यातायात डायवर्जन किया जायेगा। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन रास्तों पर रहेगा बदलाव
एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वालों के लिए यह बदलाव
- जिला रेड लाइट से महामाया फ्लाइओवर होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचौक-जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहन डीएनडी फ्लाईओवर से पूर्व रजनीगंधा की ओर जाने वाले कट से डायवर्ट किए जाएंगे। यह वाहन रजनीगंधा चौक से सेक्टर 18 से सेक्टर 37 अंडरपास होकर भंगेल एलिवेटेड मार्ग से कुलेसरा-सूरजपुर होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
- डीएनडी टोल-फिल्मसिटी से महामाया फ्लाइओवर होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचौक-जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहनाें को फिल्मसिटी फ्लाइओवर से सेक्टर 18 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह वाहन सेक्टर 18 अंडरपास से एलिवेटेड मार्ग होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
- कालिन्दी कुंज-सेक्टर 37 से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचौक-जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 44 गोलचक्कर से उधव सिंह रोड़ से हाजीपुर, सेक्टर 93, एल्डिको चौक से एनएमआरसी तिराहा से कुलेसरा-सूरजपुर होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
- हाजीपुर-सेक्टर 82 से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर परीचौक-जीरो प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर 93 कट से सेक्टर 93 की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह वाहन फेस-दो होकर डीएससी मार्ग से गंतव्य तक जा सकेंगे।
एक्सप्रेसवे पर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए यह बदलाव
- परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को परीचौक से सूरजपुर तिराहा की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह वाहन सूरजपुर चौक से कुलेसरा-फेज-दो से भंगेल एलिवेटेड होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
- यमुना एक्सप्रेस-वे से जीरो प्वाइंट उतर कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर नोएडा की ओर आने वाले वाहनों को परीचौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा। यह वाहन परीचौक से सूरजपुर चौक से कुलेसरा-फेज-दो से भंगेल एलिवेटेड होकर गंतव्य तक जा सकेंगे।
- हरनंदी नदी कट सेक्टर 151/152 की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर 132 से उतरकर जेनेसिस ग्लोबल स्कूल गोलचक्कर से डबल सर्विस रोड मार्ग होकर सेक्टर 128 गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर हाजीपुर चौक से सेक्टर 98, 100, 104 की ओर (विश्वकर्मा मार्ग) से गंतव्य तक जा सकेंगे।
- सेक्टर 168/132 की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर 128 से उतरकर डबल सर्विस रोड मार्ग होकर सेक्टर 128 गोलचक्कर से दाहिने टर्न कर हाजीपुर चौक से सेक्टर 98 ,100 ,104 की ओर (विश्वकर्मा मार्ग) से गंतव्य तक जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कालकाजी फ्लाईओवर बंद, मोदी मिल से नेहरू प्लेस जाने से पहले जान लें नया रूट
