विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की पत्नी को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सेक्टर-51 पहुंचकर जताया शोक

Published: Sun, 20 Sep 2026 11:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के सेक्टर-51 में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की पत्नी सत्यवती मिश्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ...और पढ़ें

सेक्टर 51 में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

सेक्टर 51 में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. सीएम योगी ने सत्यवती मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  2. राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की पत्नी थीं सत्यवती मिश्र।

  3. शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री ने सांत्वना प्रदान की।

जागरण संवाददाता, नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम सेक्टर-51 में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल की पत्नी सत्यवती मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम के बाद पूर्व राज्यपाल के सेक्टर-51 स्थित आवास पर पहुंचें थे। सीएम ने दिवंगत सत्यवती मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यहां से कुछ देर बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

ये रहे मौजूद

इस बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सांसद डा. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, जिला प्रभारी नोएडा डीके शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व मंत्री वीरेंद्र तिवारी, एमएलसी विजय पाठक, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, चंदगीराम यादव, शशि मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, डा. हेमलता द्विवेदी, पद्मेश द्विवेदी, अमित मिश्रा, शिखा मिश्रा, राजन मिश्रा, डा. सुषमा मिश्रा, अक्षत मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'सनातन ही भारत की आत्मा, वसुधैव कुटुंबकम में नहीं कोई कट्टरता', ग्रेटर नोएडा में बोले CM योगी

यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों को सबसे कम ब्याज पर लोन, योगी सरकार की इस योजना से मिलेगा लाभ, जानें पात्रता और फायदे