नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : रविवार को नहाय खाय के साथ ही आस्था व साधना का महा पर्व छठ पूजा की शु
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : रविवार को नहाय खाय के साथ ही आस्था व साधना का महा पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई। रविवार को व्रतियों ने पूजा अर्चना के बाद चावल, चने की दाल व लौकी की सब्जी का सेवन किया। चावल, चने की दाल व लौकी के सब्जी का नहाय खाय के दिन खाने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही छठ पूजा का पर्व शुरू हो गया। नहाय खाय के बाद व्रतियों ने चौबीस घंटे का व्रत शुरू कर दिया। सोमवार को खरना के साथ ही ये व्रत समाप्त होगा। सोमवार शाम को आराध्य सूर्य की पूजा के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण कर खरना करेंगे। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। खरना के साथ ही व्रती अगले 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू करेंगी। इस दौरान व्रती पानी भी ग्रहण नहीं करेंगे। व्रती के साथ कुछ पुरुष भी इस व्रत को मन्नतों के लिए करते हैं। वह घर से लेट कर छठ घाट तक पहुंचते हैं व पानी में खड़े होकर आराध्य सूर्य की पूजा अर्चना करते हैं।
बाक्स
सज गए बाजार
नहाय खाय के साथ व्रत के सामानों से बाजार सज गया। व्रत के सामान की खरीदारी के लिए नहाय खाय के दिन को शुभ माना जाता है। अधिकांश व्रती व उनके परिवार के लोग इसी दिन व्रत के सामानों की खरीदारी करते हैं। इससे आज बाजार में छठ व्रत के सामानों से बाजार भर गया है। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सूप, टोकरी, फल आदि की दुकानें सजा ली है। व्रती व उनके परिवार के लोगों ने नहाय खाय के दिन व्रत के सामानों की जमकर खरीदारी की है।