Move to Jagran APP

केंद्र सरकार ने देश का चहुंमुखी विकास किया: तेजपाल नागर

ेजागरण संवाददाता ग्रेटर नोएडा भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शनिवार

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 09:51 PM (IST)
केंद्र सरकार ने देश का चहुंमुखी विकास किया: तेजपाल नागर
केंद्र सरकार ने देश का चहुंमुखी विकास किया: तेजपाल नागर

ेजागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समाप्त होगा। ग्रेटर नोएडा के दो मंडलों सूरजपुर व बिसरख में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति एवं इतिहास से परिचित कराया। शिविर के पांच सत्रों को अलग-अलग नेताओं ने विषयवार संबोधित किया। सूरजपुर मंडल में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। जबकि पहले दिन के अंतिम सत्र को उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने संबोधित किया। बिसरख मंडल में शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी ने किया। विधायक तेजपाल नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व की सरकार बनने के बाद से देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। शहर से लेकर गांव तक सड़कों का जाल बिछा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। नवाब सिंह नागर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में व्यापक बदलाव आता है। उन्हें पार्टी की नीतियों सिद्धांतों को बेहतर ढंग से समझने का मौका मिलता है। हरिशचंद्र भाटी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि से अवगत होकर उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जनता के साथ सहभागिता बढ़ाएं।

loksabha election banner

इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, सुभाष भाटी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी, क्षेत्रीय मंत्री मयंक गोयल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मनोज गर्ग, दीपक भारद्वाज, धर्मेद्र कोरी, सतपाल शर्मा, करमवीर आर्य, सौरभ शर्मा, मनोज भाटी, रवि भदौरिया, सुनील सोनक, राजेश ठेकेदार, पवन त्यागी, जितेंद्र सैन, दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.